Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ECL परियोजना में गोलीबारी का आरोपी सूर्या, एक समय JLKM के टिकट पर लड़ चुका था चुनाव
झारखंड

Jharkhand : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया ECL परियोजना में गोलीबारी का आरोपी सूर्या, एक समय JLKM के टिकट पर लड़ चुका था चुनाव

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 11, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची.  झारखंड में ECL प्रोजेक्ट गोलीबारी मामले में फरार जेएलकेएम नेता सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई है. एसपी मुकेश कुमार ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है. एसपी कुमार ने बताया कि सूर्या हांसदा को गिरफ्तार करने पुलिस की एक टीम गई थी.

बता दें कि, रविवार (10 अगस्त) को देवघर के मोहनपुर से उसे गिरफ्तार किया गया था. पुलिस उसकी निशानदेही पर ललमटिया जंगल में छुपाए गए हथियार बरामद करने गई थी.इस दौरान सूर्या हांसदा पुलिस का हथियार छीनकर भागने की की कोशिश करने लगा. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और क्रॉस फायरिंग में उसकी मौत हो गई. गौरतलब है कि, सूर्या हांसदा झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के टिकट पर बोरियो सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका था.

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात को पुलिस और सूर्या हांसदा के बीच गोलीबारी की खबर आई. सुबह जानकारी मिली कि सूर्या हांसदा जो ललमटिया में क्षेत्र में आपराधिक गतिविधि में शामिल था, वह एनकाउंटर में मार गिराया गया है. इस मामले में गोड्डा पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले की पुष्टि की गई है. विस्तृत जानकारी गोड्डा पुलिस अधीक्षक के द्वारा 4:00 बजे प्रेस वार्ता के माध्यम से दी जाएगी.

गोड्डा के बोआरीजोर थाना इलाके के जिरली समारी पहाड़ी पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है. किसी को भी वहां जाने की अनुमति नहीं दी गई है. सूर्या हांसदा की पत्नी सुशीला ने पिछले रविवार को उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी. सुशीला ने आशंका भी जताई थी कि उसके पति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है.

किस मामले में फरार था आरोपी ?

हाल ही में ईसीएल की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी. इसके अलावा साहिबगंज के क्रशर मिल में ट्रक और ट्रक जलाने के मामले में भी सूर्या शामिल था.

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से छापेमारी कर रही थी. बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली पंचायत के सामरी, राहरबरिया और जालोकुंडी के बीच पहाड़ियों में पुलिस प्रशासन के जवान जमे हुए हैं.

  • Author
  • Recent Posts
Ocean News Desk
Ocean News Desk
Content Editor at oceanpost
Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.
Ocean News Desk
Latest posts by Ocean News Desk (see all)
  • अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
  • हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
  • दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026
accused of firing in ECL project had once contested elections on JLKM ticket Jharkhand: Surya killed in police encounter
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleदिल्ली में भी खुला टेस्ला का शोरूम, मिलेगा टेस्ट ड्राइव का मौका, जानिए शोरूम में क्या कुछ है खास
Next Article रांची में दिखा रफ्तार का कहर : नशे में धुत रईसजादे ने फॉर्च्यूनर से 5 लोगों को रौंदा, 3 की माैत… दो गंभीर रूप से घायल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026
झारखंड

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026
झारखंड

खौफ के साए में झारखंड का कारोबार: रांची में रियल एस्टेट कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, तकनीकी जांच में जुटी पुलिस

July 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

स्टील सिटी या ‘क्राइम सिटी’? जमशेदपुर में दिनदहाड़े खूनी खेल, मानगो में युवक की हत्या से दहला शहर

July 8, 2026

अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन!

July 8, 2026

हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर

July 8, 2026

दिल्ली में हादसा : चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां!

July 8, 2026

नीतीश का ‘मिशन सुदृढ़ीकरण’: JDU की नई प्रदेश टीम का एलान, नीरज कुमार को फिर कमान

July 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost