Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी की अपहरण के बाद हत्या, बढ़ा-चढ़ाकर डीजल का बिल तैयार करने से इनकार पर वारदात को दिया अंजाम, मामले में चार लोग गिरफ्तार
झारखंड

Jharkhand: सड़क निर्माण कंपनी के कर्मचारी की अपहरण के बाद हत्या, बढ़ा-चढ़ाकर डीजल का बिल तैयार करने से इनकार पर वारदात को दिया अंजाम, मामले में चार लोग गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Giridih. झारखंड के गिरिडीह जिले में एक निजी निर्माण कंपनी के कर्मचारी का कथित तौर पर अपहरण कर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि कर्मचारी ने बढ़ा-चढ़ाकर डीजल के बिल तैयार करने से इनकार कर दिया था। बिहार के लखीसराय जिले के रहने वाले मंजेश सिंह कंपनी में क्लर्क के रूप में नौकरी शुरू करने के महज 15 दिन बाद लापता हो गए थे। झारखंड पुलिस ने उनके लापता होने की जांच शुरू की, जो उन्हें मुख्य आरोपी एवं ट्रैक्टर चालक पिंटू यादव तक ले गई।

पुलिस ने बताया कि यादव से पूछताछ के बाद उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लापता मंजेश सिंह का शव बिहार के जमुई जिले के एक जंगल से बरामद किया गया। यह स्थान गिरिडीह से करीब चार किलोमीटर दूर है। खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘हमने कंपनी के दो कर्मचारियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक पिंटू यादव से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को मृतक का शव बरामद किया।’’

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ट्रैक्टरों के डीजल के बिल में हेराफेरी कर अतिरिक्त भुगतान हासिल कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, सिंह ने बिल में हेराफेरी की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण उनके सहकर्मियों और परियोजना प्रबंधक उपेंद्र चौधरी के साथ उनके संबंध खराब हो गए। इसके बाद सहकर्मियों और परियोजना प्रबंधक ने यादव के साथ मिलकर सिंह की हत्या की साजिश रची।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को छह लोगों ने खटपोंक इलाके में मोटरसाइकिल से जा रहे सिंह का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। वे उन्हें पास के जंगल में ले गए, जहां मारपीट कर उनकी हत्या कर दी और फिर पत्थर से उनका सिर कुचल दिया। तिसरी थाने के प्रभारी शंभू नंद ईश्वर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं।

अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिनमें परियोजना प्रबंधक भी शामिल है।

bail given over refusal to prepare bill of inflated diesel four arrested in case Jharkhand: Murder of road construction company employee after kidnapping
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article‘आधी रात घर में घुसकर महिला के कपड़े उठाना रेप की कोशिश नहीं…,’ 26 साल पुराने मामले में झारखंड हाईकोर्ट का आया फैसला
Next Article Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर में अफगानी भी बन गए मतदाता, SIR जांच में सामने आया मामला तो हुआ खुलासा, अब थमाया नोटिस
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Orangutans Found in Odisha : ओडिशा के बालासोर के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, इंडोनेशिया और मलेशिया से कैसे आए भारत? हर कोई हैरान

September 9, 2026
झारखंड

Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनलतिया पंचायत के दलकी गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, दहशत में परिवार

September 9, 2026
झारखंड

NH 33 Accident Zone: चुटूपालू घाटी में ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 4 दिनों में 4 की जान गयी, हाइवे किनारे दीवार में खामियां, प्राथमिकी में NHAI को भी बनाया पक्षकार

September 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Orangutans Found in Odisha : ओडिशा के बालासोर के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, इंडोनेशिया और मलेशिया से कैसे आए भारत? हर कोई हैरान

September 9, 2026

Chakradharpur: चक्रधरपुर के आसनलतिया पंचायत के दलकी गांव में डायन-बिसाही के आरोप में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट, दहशत में परिवार

September 9, 2026

NH 33 Accident Zone: चुटूपालू घाटी में ट्रक खाई में गिरा, दो की मौत, 4 दिनों में 4 की जान गयी, हाइवे किनारे दीवार में खामियां, प्राथमिकी में NHAI को भी बनाया पक्षकार

September 9, 2026

Dhoni Farm House Cobra Snake: एमएस धोनी के फार्म हाउस में कोबरा सांप निकलने से कर्मचारियों में हड़कंप, स्नेक एक्सपर्ट ने काफी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

September 9, 2026

Jamshedpur Voter List: जमशेदपुर में अफगानी भी बन गए मतदाता, SIR जांच में सामने आया मामला तो हुआ खुलासा, अब थमाया नोटिस

September 9, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.