Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बनकर पुलिस पर जमा रहा था धौंस, गिरफ्तार, कार से मिले फर्जी ID और गोपनीय दस्तावेज
झारखंड

Jharkhand: गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बनकर पुलिस पर जमा रहा था धौंस, गिरफ्तार, कार से मिले फर्जी ID और गोपनीय दस्तावेज

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 25, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड सरकार के गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बनकर पुलिस अधिकारियों पर कथित तौर पर धौंस जमाने वाले एक व्यक्ति को पिठोरिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुण कुमार अग्रवाल (52) के रूप में हुई है। वह खुद को अजय कुमार, अंडर सेक्रेटरी होम बताकर अधिकारियों से संपर्क करता था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र, सरकारी कार पास और विभिन्न विभागों से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

एक साल से खुद को बता रहा था अंडर सेक्रेटरी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी करीब एक साल से पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर खुद को गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बताता था। वह कथित तौर पर कहता था कि उसकी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात होती है और उसी की सिफारिश पर थाना प्रभारी की पोस्टिंग हुई है।
पुलिस का आरोप है कि वह छोटे-मोटे मामलों में गैरकानूनी काम कराने का दबाव बनाता था और अपने प्रभाव का हवाला देकर पुलिस अधिकारियों को प्रभावित करने की कोशिश करता था।

21 सितंबर को आरोपी ने थाना प्रभारी को फोन कर चंदवे स्थित अपने घर के बाहर कुछ लोगों के हंगामा करने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां आरोपी की कार देखकर पुलिस को संदेह हुआ। पुलिस के अनुसार, कार के डैशबोर्ड पर लाल-नीले रंग का पुलिस लोगो वाला बोर्ड लगा था। विंडशील्ड पर गृह विभाग और झारखंड सरकार से संबंधित कार पास और स्टीकर भी लगे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दस्तावेजों के साथ थाने बुलाया।

ID मांगी तो खुल गई पोल
22 सितंबर को आरोपी पिठोरिया थाना पहुंचा। पुलिस ने उससे गृह विभाग का आधिकारिक पहचान पत्र मांगा, लेकिन वह वैध सरकारी ID प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गृह विभाग से सत्यापन कराया। जांच में सामने आया कि अजय कुमार नाम का कोई व्यक्ति गृह विभाग में अंडर सेक्रेटरी के पद पर तैनात नहीं है। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपनी पहचान अरुण कुमार अग्रवाल के रूप में बताई।

confidential documents Department Under Secretary; fake ID and found in his car. intimidating police by Jharkhand: Man arrested for Jharkhand: गृह विभाग का posing as a Home अंडर सेक्रेटरी बनकर कार से मिले गिरफ्तार पुलिस पर जमा रहा था धौंस फर्जी ID और गोपनीय दस्तावेज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleMarine Drive Accident: तृषा सिंह का रांची में हुआ अंतिम संस्कार, मां दीपिका पांडेय सिंह को ढांढस बंधाते रहे CM, आज की Cabinet स्थगित
Next Article NEET-PG Result: NBEMS ने नीट-पीजी 2026 के नतीजे घोषित किए, श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Marine Drive Accident: तृषा सिंह का रांची में हुआ अंतिम संस्कार, मां दीपिका पांडेय सिंह को ढांढस बंधाते रहे CM, आज की Cabinet स्थगित

September 25, 2026
झारखंड

Chaibasa: आनंदपुर में खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 7 साल के भाई और 3 साल की बहन की मौत

September 25, 2026
झारखंड

JSSC-CGL धांधली मामले में हिरासत में लिये गये जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर से CID की टीम कर रही पूछताछ

September 25, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

NEET-PG Result: NBEMS ने नीट-पीजी 2026 के नतीजे घोषित किए, श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी

September 25, 2026

Jharkhand: गृह विभाग का अंडर सेक्रेटरी बनकर पुलिस पर जमा रहा था धौंस, गिरफ्तार, कार से मिले फर्जी ID और गोपनीय दस्तावेज

September 25, 2026

Marine Drive Accident: तृषा सिंह का रांची में हुआ अंतिम संस्कार, मां दीपिका पांडेय सिंह को ढांढस बंधाते रहे CM, आज की Cabinet स्थगित

September 25, 2026

Chaibasa: आनंदपुर में खेलने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 7 साल के भाई और 3 साल की बहन की मौत

September 25, 2026

JSSC-CGL धांधली मामले में हिरासत में लिये गये जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर से CID की टीम कर रही पूछताछ

September 25, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.