Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: छात्र आंदोलन के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर 48 घंटे में कार्रवाई हो ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने झारखंड के मुख्य सचिव से मिलकर रखी मांग
झारखंड

Jharkhand: छात्र आंदोलन के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर 48 घंटे में कार्रवाई हो ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने झारखंड के मुख्य सचिव से मिलकर रखी मांग

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 4, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड में सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर पिछले महीने छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले “उपद्रवियों” की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में वीडियो फुटेज के साथ एक ज्ञापन भी सौंपा और आरोप लगाया कि छात्रों के आंदोलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की.

यह मुलाकात भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की मुख्य सचिव से मुलाकात के एक दिन बाद हुई. भाजपा ने छात्रों के खिलाफ विभिन्न थानों में दर्ज मामलों को 48 घंटे के भीतर वापस लेने और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग की थी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मुख्य सचिव से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, “हमने मुख्य सचिव से आग्रह किया है कि छात्रों के नाम पर राज्य में अशांति फैलाने और अराजकता पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

पांडे ने कहा, हमने कुछ वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं, ताकि उनके आधार पर कार्रवाई की जा सके. फुटेज में साफ तौर पर भाजपा के गुंडों की भूमिका दिख रही है. हमने उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की.”

झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन छात्रों की चिंताओं को लेकर संवेदनशील हैं और उनके पक्ष में तत्काल कदम उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा गड़बड़ी पैदा करके सरकार को बदनाम करना चाहती थी. कमलेश ने कहा, “छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा सदस्यों ने हंगामा किया. ऐसे लोगों की पहचान की जानी चाहिए और 48 घंटे के भीतर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.” प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और भाकपा (माले) लिबरेशन के नेता भी शामिल थे.

Jharkhand: Action should be taken within 48 hours to identify troublemakers trying to spread unrest during student movement
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleHemant Soren: शहरी जिलों में उपनगरीय टाउनशिप विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करें, सीएम हेमंत सोरेन ने दिये निर्देश
Next Article Dalma Wildlife Sanctuary: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी कर किए गए निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी, 10 करोड़ के इको कॉटेज भी सवालों के घेरे में, बिना NOC निर्माण को हटाने के निर्देश
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

ओसियन स्पेशल

Dalma Wildlife Sanctuary: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी कर किए गए निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी, 10 करोड़ के इको कॉटेज भी सवालों के घेरे में, बिना NOC निर्माण को हटाने के निर्देश

September 4, 2026
झारखंड

Hemant Soren: शहरी जिलों में उपनगरीय टाउनशिप विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करें, सीएम हेमंत सोरेन ने दिये निर्देश

September 4, 2026
Uncategorized

Jamshedpur Cyber Froud:बागबेड़ा काॅलोनी के पंचायत समिति सदस्य के बैंक खाते में सेंध, तीन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में ₹1.57 लाख गायब, तीन किस्तों में निकाली गई राशि

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Dalma Wildlife Sanctuary: दलमा वन्यजीव आश्रयणी में नियमों की अनदेखी कर किए गए निर्माण पर कार्रवाई की तैयारी, 10 करोड़ के इको कॉटेज भी सवालों के घेरे में, बिना NOC निर्माण को हटाने के निर्देश

September 4, 2026

Jharkhand: छात्र आंदोलन के दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर 48 घंटे में कार्रवाई हो ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं ने झारखंड के मुख्य सचिव से मिलकर रखी मांग

September 4, 2026

Hemant Soren: शहरी जिलों में उपनगरीय टाउनशिप विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करें, सीएम हेमंत सोरेन ने दिये निर्देश

September 4, 2026

Tata Chemicals को कामकाज बंद करने का आदेश, केन्या के राष्ट्रपति बोले-‘हम क्या दूसरों के गुलाम हैं’, कंपनी पर ये आरोप भी लगाये

September 4, 2026

1989 में Tata Sons के शेयर हस्तांतरण की शिकायत सबंधी जांच बंद की, जानें क्या है मामला?

September 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.