Jamshedpur. पेट्रोलिंग के लिए निकली सिदगोड़ा थाना की पुलिस वैन शनिवार को खुद ही मुसीबत में फंस गयी. सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की गाड़ी कीचड़ में इस कदर फंस गयी कि करीब एक घंटे तक उसे बाहर निकालने की कोशिश होती रही.
काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों की मदद की और धक्का लगाकर पुलिस वैन को कीचड़ से बाहर निकाला.



