Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार
झारखंड

Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध जुआ और लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के सीतारामडेरा और साकची थाना क्षेत्रों में अलग-अलग छापेमारी कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, जुआ-लॉटरी से संबंधित कागजात, लॉटरी बोर्ड और अन्य सामान बरामद किए हैं। पहली कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने राहुल के पास से 1,820 रुपये नकद, सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आम लोगों को जल्द पैसा कमाने का लालच देकर जुआ और लॉटरी के जरिए ठगी किए जाने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

वहीं, दूसरी कार्रवाई साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में की गई। यहां अवैध लॉटरी और जुआ संचालन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नीरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से पुलिस ने दो लॉटरी बोर्ड, 2,510 रुपये नकद, अलग-अलग नंबर लिखी कॉपियां, रियलमी मोबाइल और गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों द्वारा अधिक पैसे का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से सट्टा लगवाने की बात सामने आई है।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस अवैध जुआ और लॉटरी कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

crackdown on illegal gambling and lottery four arrested from Jamshedpur: Major police Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Sitaramdera and Sakchi. सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleGhatsila: घाटशिला में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरा घटनाक्रम?
Next Article Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

दीपावली पर मानवता की अनूठी मिसाल: जमशेदपुर में 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का भव्य उद्घाटन, मरीजों और परिजनों को मिली बड़ी राहत

November 8, 2026
झारखंड

इंसाफ की आस में याचिकाकर्ता की मौत, सरकार की अपील खारिज, न्याय में देरी और सरकारी सुस्ती पर हाई कोर्ट नाराज

November 8, 2026
झारखंड

झारखंड के आदित्यपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: होटलों में अचानक छापेमारी, 40-50 युवक-युवतियां हिरासत में

November 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR: पटना में 5 लाख की घूस लेते पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देख खिड़की से फेंके नोट

November 9, 2026

दिवाली पर नरसंहार: आरा में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों की हत्या, पांच गंभीर

November 9, 2026

मुजफ्फरनगर में हादसा: पानीपत-खटीमा हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी सीएनजी कार, जिंदा जलने से हरियाणा के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

November 9, 2026

दीपावली पर मानवता की अनूठी मिसाल: जमशेदपुर में 114 बेड वाले अत्याधुनिक कैंसर रेस्ट हाउस का भव्य उद्घाटन, मरीजों और परिजनों को मिली बड़ी राहत

November 8, 2026

इंसाफ की आस में याचिकाकर्ता की मौत, सरकार की अपील खारिज, न्याय में देरी और सरकारी सुस्ती पर हाई कोर्ट नाराज

November 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost