Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ‘कुत्ते हटेंगे, तो बंदर आ जाएंगे’, स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मेनका गांधी ने किया विरोध
देश/दुनिया

‘कुत्ते हटेंगे, तो बंदर आ जाएंगे’, स्ट्रीट डॉग्स पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का मेनका गांधी ने किया विरोध

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. पशु अधिकार कार्यकर्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कड़ी आलोचना की. उन्होंने इसे अव्यावहारिक और क्षेत्र के ईकोलाजिकल बैलेंस के लिए हानिकारक बताया.

मेनका गांधी ने कहा कि इस आदेश के अमल पर लगभग 15,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. क्या दिल्ली के पास इसके लिए इतनी राशि है? उन्होंने फैसले की वैधता पर भी सवाल उठाया और कहा कि एक महीने पहले ही सुप्रीम कोर्ट की एक अलग पीठ ने इसी मुद्दे पर एक संतुलित फैसला सुनाया था.

साथ ही कहा, 48 घंटों के भीतर गाजियाबाद और फरीदाबाद से तीन लाख कुत्ते आ जाएंगे क्योंकि दिल्ली में खाना है. जैसे ही आप कुत्तों को हटाएंगे, बंदर जमीन पर आ जाएंगे.. उन्होंने अपने घर में ऐसा होते देखा है. 1880 के आसपास पेरिस में जब कुत्तों और बिल्लियों को हटाया गया था तो शहर चूहों से भर गया था. उन्होंने कुत्तों को कुतरने वाले जीवों (रोडेंट एनिमल्स) का नियंत्रक कहा.

पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया में वरिष्ठ निदेशक डॉ. मिनी अरविंदन ने कहा, ‘कुत्तों को विस्थापित करना और आश्रय गृहों में डालना कभी कारगर नहीं रहा. इसके बजाय सरकार को नसबंदी और टीकाकरण कार्यक्रमों को मजबूत करना चाहिए, पालतू जानवरों की अवैध दुकानों व प्रजनकों को बंद करना चाहिए और गोद लेने को प्रोत्साहित करना चाहिए.’

ह्यूमेन व‌र्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया की प्रबंध निदेशक आलोकपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने जैसी दीर्घकालिक रणनीतियां ही वैज्ञानिक रूप से सिद्ध समाधान हैं.

'If dogs are removed Maneka Gandhi opposed the Supreme Court's decision on street dogs monkeys will come'
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleBLA को US ने घोषित किया आतंकी संगठन, बलूचिस्तान को पाकिस्तान से आजाद कराने के लिए जंग लड़ रहे इसके लड़ाके
Next Article एअर इंडिया के विमान की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग , मौसम की खराबी बनी वजह
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

NEET परीक्षा विवाद: 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेंगे पीड़ित छात्रों के परिजन, CJP का प्रदर्शन

August 25, 2026
देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BIHAR : असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली नियमावली पर गतिरोध खत्म, झुकी सरकार, … उच्च शिक्षा में सुधार पर उठे सवाल

August 25, 2026

JAMSHEDPUR : शहर से विदेशों तक होटल का साम्राज्य, शहर में जमीनी जंग, जाने … कौन था निखार सबलोक और क्यों बना साॅफ्ट टारगेट!

August 25, 2026

NEET परीक्षा विवाद: 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च निकालेंगे पीड़ित छात्रों के परिजन, CJP का प्रदर्शन

August 25, 2026

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.