न्यूयॉर्क. अमेरिका ने सोमवार को पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी के लिए संघर्ष कर रहे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और मजीद ब्रिगेड को ‘विदेशी आतंकवादी संगठन’ घोषित कर दिया. मजीद ब्रिगेड बीएलए का आत्मघाती दस्ता है.
कई आतंकवादी हमलों के बाद 2019 में बीएलए को ‘विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी संगठन’ घोषित किया गया था. तब से इस संगठन ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली है. इनमें मजीद ब्रिगेड की ओर से किए जा रहे हमले भी शामिल हैं.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि बीएलए और इसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया जा रहा है. यह कार्रवाई आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन संगठनों को आतंकी संगठन घोषित करना इस संकट के खिलाफ हमारी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. आतंकवादी गतिविधियों के लिए समर्थन कम करने का यह एक प्रभावी तरीका है. 2024 में बीएलए ने कराची हवाई अड्डे और ग्वादर बंदरगाह प्राधिकरण परिसर के पास हुए आत्मघाती हमलों की जिम्मेदारी ली थी.
इसी साल मार्च में क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के अपहरण के पीछे भी बीएलए का ही हाथ था, जिसके परिणामस्वरूप 31 नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक यात्रियों को बंधक बना लिया गया था.
- अयोध्या राम मंदिर: वीआईपी पास व्यवस्था में भारी फेरबदल, चंदा चोरी विवाद के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! - July 8, 2026
- हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी ‘मोस्ट वांटेड’ और 2 लाख के इनामी ‘बोदरा’ ने जमशेदपुर कोर्ट में किया सरेंडर - July 8, 2026
- दिल्ली में हादसा :चीख-पुकार और मलबे का ढेर, रोहिणी में ढही पांच मंजिला इमारत, मलबे में दबी कई जिंदगियां! - July 8, 2026





