Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ट्रंप के टैरिफ का प्रभाव कैसे होगा कम? मोदी सरकार ने बताया अपना पूरा प्लान, जाने क्या है योजना ….
देश/दुनिया

ट्रंप के टैरिफ का प्रभाव कैसे होगा कम? मोदी सरकार ने बताया अपना पूरा प्लान, जाने क्या है योजना ….

Ocean News DeskBy Ocean News DeskAugust 12, 2025
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में कुछ सीमा रेखाओं को पार नहीं किया जा सकता और वह अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च टैरिफ के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए निर्यात विविधीकरण रणनीति के तहत ‘केंद्रित प्रयास’ कर रही है.

सूत्रों के अनुसार, भारत ने उम्मीद जताई है कि अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता जारी रहेगी, भले ही उसने रूसी तेल की खरीद के कारण निर्यात पर टैरिफ 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है.

सूत्रों ने बताया कि विदेश मामलों की संसद की स्थायी समिति को दिए गए ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सुझाव दिया कि भारत, पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर द्वारा नई दिल्ली को परमाणु धमकी देने के लिए अमेरिका की जमीन के इस्तेमाल का मुद्दा उसके समक्ष उठाएगा.

मिसरी और वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की अध्यक्षता वाली समिति के सदस्यों को ‘अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता और टैरिफ’ के बारे में जानकारी दी. भारत में 25 अगस्त से शुरू होने वाली अगले दौर की वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच यह जानकारी दी गई.

ब्रीफिंग का हवाला देते हुए एक सूत्र ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध ‘कठिन दौर’ से गुजर रहे हैं और सरकार इससे निपटने के लिए कदम उठा रही है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ का मुद्दा सुलझने तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी.

सूत्रों ने शीर्ष सरकारी अधिकारियों की ब्रीफिंग का हवाला देते हुए कहा कि ऑटो, कपड़ा, चमड़ा और रत्न एवं आभूषण जैसे कुछ उद्योगों पर अमेरिका के उच्च टैरिफ का खासा असर पड़ने की संभावना है.

 

How will the impact of Trump's tariff be reduced? Modi government revealed its complete plan know what the plan is....
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJAMSHEDPUR :पूर्वी सिंहभूम की बेटियां पहुंचीं चेन्नई, सीखा विज्ञान और संस्कृति का संगम
Next Article बिहार SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 65 लाख मतदाताओं के नाम कटने के खिलाफ दायर हैं कई याचिकाएं
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026
देश/दुनिया

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026
देश/दुनिया

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

राजधानी में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम पुतला दहन पर पुलिस से भिड़ंत, 200 पर FIR

August 22, 2026

महंगी चीनी के लिए एथनॉल जिम्मेदार नहीं. सरकार ने बताया, बाजार में कैसे कृत्रिम तरीके से बढ़ाए गए दाम

August 22, 2026

हाई-टेक सुरक्षा व कंट्रोल की ओर रेलवे: रांची रेल मंडल में 15 करोड़ से बनेगा पहला ‘इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर’

August 22, 2026

बंगाल में बड़ा एक्शन : TMC शासनकाल के पिछले 5 वर्षों के जन्म प्रमाणपत्रों की होगी उच्च-स्तरीय गहन जांच!

August 22, 2026

CJP के संसद मार्च पर पुलिस की कार्रवाई की जांच करेंगे SC के पूर्व जज, कमेटी का गठन आज

August 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.