Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » SE RAILWAY : रेलवे अस्पतालों में होगी ICU-डायलिसिस की सुविधा, लंबित भत्तों के भुगतान का मिला आश्वासन
रेलवे

SE RAILWAY : रेलवे अस्पतालों में होगी ICU-डायलिसिस की सुविधा, लंबित भत्तों के भुगतान का मिला आश्वासन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskMay 24, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे की एकमात्र मान्यता प्राप्त यूनियन दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन की वर्ष 2026 की प्रथम जोनल पीएनएम बैठक 21 एवं 22 मई को कोलकाता स्थित महाप्रबंधक सभागार में संपन्न हुई. बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन, मुख्य कार्मिक अधिकारी महेन्द्र प्रसाद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान रेलवे कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और अनेक मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी. यूनियन की ओर से कर्मचारियों की स्वास्थ्य, कार्य सुविधा और लंबित भुगतान से संबंधित मामलों को प्रमुखता से उठाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में आइसीयू, वेंटिलेटर एवं डायलिसिस जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही रेलवे अस्पतालों में नियमित एवं पूर्णकालिक डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने पर भी सहमति बनी.

टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए हावड़ा में बेहतर रेस्ट रूम व्यवस्था, रेलवे कर्मचारियों के लिए स्टेशन परिसरों में निशुल्क शौचालय एवं वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया गया. चक्रधरपुर रेल मंडल के ट्रेन मैनेजरों के लिए हावड़ा रनिंग रूम में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने तथा चक्रधरपुर रेलमंडल के सरडेगा स्टेशन भवन में लिफ्ट लगाने पर भी सहमति बनी.

बैठक में रनिंग कर्मचारियों से अत्यधिक घंटे तक कार्य कराने संबंधी आदेश को जल्द समाप्त करने का आश्वासन दिया गया. वहीं कर्मचारियों के लंबित ट्रेवलिंग अनाउंस,ओवर टाइम एवं एनडीए भुगतान को शीघ्र जारी करने पर भी सहमति बनी. इसके अलावा “सिस्टर लांबी” प्रावधान को निरस्त करने के मुद्दे पर भी सकारात्मक निर्णय लिया गया. बैठक में यूनियन के महासचिव गौतम मुखर्जी, अध्यक्ष मलय बनर्जी के साथ चक्रधरपुर मंडल के केंद्रीय पदाधिकारी एमके सिंह, जवाहर लाल, शिवजी शर्मा, एके सिंह सहित सभी मंडलों के केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

HindiNews BreakingNews Hours of Deliberation on Employee Issues at SERMU's Zonal PNM INDIAN RAIL IndianRailways RAILWAY BOARD RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर डिवीजन : तबादला के बाद भी पिछले दरवाजे से आदेश जारी कर रहे Sr DEE (OP), डीआरएम और Sr DPO मौन!
Next Article जमशेदपुर सदर अस्पताल : एक ही अस्पताल में दो-दो उपाधीक्षक, कंप्यूटर सहायक बना हॉस्पिटल मैनेजर !
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
रेलवे

Jamshedpur : टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 13 अक्टूबर से परिचालन शुरू

October 10, 2026
रेलवे

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

दुर्गाष्टमी पर सनातन की जय: दो दशक का अंधकार मिटा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवार की अपनी मूल जड़ों में भव्य घर वापसी

October 18, 2026

बच्चों के इंटरनेट अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पूर्ण प्रतिबंध नहीं, बल्कि सुरक्षा और नियमन है जरूरी

October 18, 2026

राहत की बड़ी खबर: कैंसर की 137 जीवनरक्षक दवाएं होंगी सस्ती, मुनाफा 30% तक सीमित; 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

October 18, 2026

मानवता की बड़ी मिसाल: टाटा ट्रस्ट का ऐतिहासिक कदम, देश भर में खुलेंगे 50 गैर-लाभकारी अस्पताल

October 18, 2026

एसबीआई होम लोन महंगा: 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी से आपकी ईएमआई या लोन की अवधि पर पड़ेगा असर

October 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.