Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन
रेलवे

रेलमंत्री का दावा – 52 सप्ताह में होंगे 52 सुधार, यहां – साहब के घर में ड्यूटी बजा रहे हेल्पर-टेक्नीशियन

Ocean News DeskBy Ocean News DeskMay 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • ECR के सिर्फ दानापुर मंडल में अधिकारियों के आवास पर सेवाएं दे रहे 150 से अधिक कर्मचारी 

PATNA. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने साल की शुरुआत में 52 सप्ताह 52 सुधार का नारा दिया था. तब ऐसा प्रतीत हुआ कि टेक्नोक्रेट एवं ब्यूरोक्रेट रेलमंत्री रेलवे में संचालित कमियों को दूर करने को लेकर गंभीर है और आने वाले सप्ताहों में ऐसा कुछ दिखेगा जो प्रबंधन से लेकर जमीनी स्तर पर बड़े बदलाव की पृष्टभूमि बनेगा.

हालांकि सप्ताह दर सप्ताह सुधार के दावों के विपरीत ऐसा कोई बड़ा परिवर्तन रेलवे की व्यवस्था में नहीं हुआ जो आम यात्रियों अथवा रेलकर्मियों को राहत दिलाने वाला अहसास दे सके. रेलमंत्री की घोषणा के 20 सप्ताह बीत चुके है लेकिन रेलवे में अफसरों की मनमानी चरम पर है. हम बात कर रहे है रेलवे में सरेंडर हो रहे पदों के बीच श्रम शक्ति के दुरुपयोग की जो मूल स्थल से अलग अधिकारियों के आवासों पर लगाये जा रहे हैं. कर्मचारियों की कमी दिखाकर एक ओर कार्य निजीकरण के हवाले किये जा रहे तो दूसरी ओर रेलकर्मियों का इस्तेमाल धड़ल्ले से घरेलू कार्य में किये जाने की बातें सामने आ रही है.

पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में “माल महाराज का, मिर्ज़ा खेले होली” वाली कहावत लगभग हर एक बड़ा अधिकारी चरितार्थ कर रहा है. हालांकि इनमें दो कदम आगे निकल गये हैं दानापुर मंडल के मंडल विधुत अभियंता (सामान्य) फैयाज हसन. वह विधुत विभाग (सामान्य) के प्रभारी की भूमिका में हैं. हालांकि लगभग हर बड़ा अधिकारी अपने यहां रेलकर्मियों की सेवा ले रहा है लेकिन कुछ अधिकारियों ने तो इसमें रिकार्ड ही तोड़ डाला है. जिनके यहां 7-9 रेलकर्मी घरेलू कार्यों में लगाये गये है.

कहां तो यहां तक जा रहा कि सेफ्टी कैटेगरी में भी फेलियर ‌के लिए मैनपावर की कमी बतायी जाती है लेकिन डिवीजन में लगभग 150 -170 तक कर्मचारियों की सेवा अधिकारी अपने घरों में ले रहे. सूत्रों की माने तो दानापुर मंडल के मंडल विधुत अभियंता (सामान्य) के आवास पर हेल्पर-टेक्नीशियन तक ड्यूटी बजा रहे है. इनमें कुछ नाम सामने आये है जिनकी सेवा मूल स्थान पर नहीं ली जा रही है. इनमें नसीम, टेक्निशियन 1, रहमान, टेक्निशियन 1, बी के वर्मा, टेक्निशियन 1, राकेश शर्मा, हेल्पर, प्रेम सागर, हेल्पर, विराट, हेल्पर, अमित, हेल्पर शामिल है. कहां जाता है कि अगर इनके मोबाइल का मोबाइल लोकेशन निकाला जाये तो स्थिति सहज रूप से सामने आ सकती है.

सूत्रों का कहना है कि इन लोगों ने पिछले 6 माह में रेलवे का कोई काम नहीं किया है. ऐसे में इस बात की पूरी जांच करायी जानी चाहिए कि इनकी ड्यूटी कब-कब कहां लगायी और इन्हें द्वारा कहां -कहां कार्य संपादित किया गया. इन कर्मचारियों के फेलियर अटेंड रिकार्ड काे भी खंगालने से बड़ा सच सामने आ सकता है.

यह तो रही एक अधिकारी की बात, डिवीजन के इंजीनियरिंग से लेकर दूसरे विभागों की जांच हो तो बड़ी संख्या में कर्मचारियों के दुरुपयोग का खुलासा हो सकता है. यह 09 जनवरी 2026 को रेलमंत्री के उस दावों को सिरे से निकार रहा है जिसमें उन्होंने 52 सप्ताह 52 सुधार की बात कही थी. जारी

'Sahib's' Residence. 52 Reforms in 52 Weeks Helpers and Technicians HindiNews BreakingNews INDIAN RAIL IndianRailways Performing Duties RAILWAY BOARD Railway Minister RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्यूज रेलवे विजिलेंस
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशेदपुर सदर अस्पताल : एक ही अस्पताल में दो-दो उपाधीक्षक, कंप्यूटर सहायक बना हॉस्पिटल मैनेजर !
Next Article ROURKELA : अवैध वेंडिंग ने बढ़ाई RPF प्रभारी की टेंशन, TMM से होगा कई के भाग्य का निर्णय!
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

Railway Festival: आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए तैयार रहे रेलवे, रेल मंत्री ने रेलवे बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों को दिये निर्देश

September 4, 2026
रेलवे

चक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी

September 3, 2026
रेलवे

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : पेंशनरों और उनके संघों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नियमित होंगी अनौपचारिक बैठकें

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: पहाड़भंगा पिकनिक स्पॉट पर गुरा नदी में डूबने से जमशेदपुर के एक युवक की मौत

September 7, 2026

Tata Steel Foundation की ‘सबल’ पहल के तहत ट्रेनिंग लेकर चाईबासा के दो दृष्टिबाधित युवाओं ने हिमालय की चोटियों पर लहराया परचम

September 7, 2026

Anti Snake Venom: सांप के जहर की दवा उत्पादन शुरू करने का रखा प्रस्ताव, प्रत्येक शीशी की खरीद कीमत मौजूदा 450 रुपये से बढ़ाकर 700-800 रुपये की निर्धारित

September 7, 2026

ED ने राज्यसभा सांसद नदीमुल हक से जुड़े “उर्दू दैनिक अखबार” के खिलाफ जांच के सिलसिले में झारखंड समेत तीन राज्यों में मारे छापे

September 7, 2026

जमशेदपुर: बिष्टुपुर जामा मस्जिद परिसर में बिजली-पानी काटने और दुकान तोड़ने की धमकी, थाने पहुंचा मामला

September 7, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.