Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » निर्वाचन आयोग का नया डिजिटल फरमान : बिना नियम बदले फॉर्म-6 में जोड़ा ‘एसआईआर’ का पेच
देश/दुनिया

निर्वाचन आयोग का नया डिजिटल फरमान : बिना नियम बदले फॉर्म-6 में जोड़ा ‘एसआईआर’ का पेच

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने नए मतदाताओं के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया में एक बड़ा बदलाव लागू किया है, जिसके तहत पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने वाले आवेदकों के लिए एक नया ‘डिक्लेरेशन’ (घोषणा-पत्र) अनिवार्य कर दिया गया है. अब ईसीआईनेट (ECINET) पोर्टल पर फॉर्म-6 भरते समय नए आवेदकों को यह स्पष्ट करना होगा कि क्या वे या उनके माता-पिता मतदाता सूची के पिछले ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) में शामिल थे या नहीं.

पोर्टल पर जोड़े गए तीन विकल्प

ऑनलाइन आवेदन के दौरान आवेदकों के सामने तीन विकल्प रखे गए हैं:

  • आवेदक का नाम पिछली एसआईआर सूची में मौजूद है.
  • माता-पिता या दादा-दादी का नाम पिछली एसआईआर सूची में है.
  • न तो आवेदक और न ही उसके माता-पिता का नाम पिछली सूची में था.

यदि कोई पहला या दूसरा विकल्प चुनता है, तो उसे अपनी पुरानी विधानसभा, मतदान केंद्र और क्रमिक संख्या (सीरियल नंबर) की सटीक जानकारी देनी होगी. हालांकि, यह प्रावधान ऑफलाइन फॉर्म-6 में मौजूद नहीं है, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल पर इसके बिना आवेदन आगे नहीं बढ़ पा रहा है.

कानूनी प्रक्रिया पर उठे सवाल

इस नए प्रावधान के सामने आते ही कानूनी और संवैधानिक सवाल खड़े हो गए हैं. ‘जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950’ और ‘मतदाता पंजीकरण नियम, 1960’ के अनुसार, फॉर्म-6 एक वैधानिक (Statutory) फॉर्म है. इसमें किसी भी प्रकार का संशोधन या नया खंड जोड़ने का अधिकार केवल केंद्र सरकार को है, जो कानून मंत्रालय की आधिकारिक अधिसूचना (Notification) के ज़रिए इसे लागू करती है.

पूर्व चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, निर्वाचन आयोग कानून मंत्रालय की हरी झंडी के बिना फॉर्म में एक कॉमा भी नहीं बदल सकता. इससे पहले 2022 में जब वोटर आईडी को आधार से जोड़ने के लिए फॉर्म-6 बदला गया था, तब बकायदा कानून मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की थी. इस बार बिना किसी विधायी संशोधन के सीधे पोर्टल पर यह नियम लागू करने से आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं.

Election Commission of India Form 6 New Rules Voter Registration Rules एसआईआर घोषणा पत्र चुनाव आयोग डिजिटल फरमान जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 निर्वाचन आयोग फॉर्म 6 नया नियम मतदाता सूची पंजीकरण वोटर आईडी ऑनलाइन आवेदन
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleपीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे, संसदीय समिति की सिफारिश आयी सामने
Next Article देश के लिए एक और शहादत, नगालैंड में बम धमाके में असम राइफल्स के जवान ने गंवाई जान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद : कार्यवाहक चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा छुट्टी पर, SC कॉलेजियम ने जस्टिस संजय के. अग्रवाल को नया चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की

September 1, 2026
देश/दुनिया

चंपत राय बेदाग थे, बेदाग हैं, बेदाग रहेंगे, राम मंदिर के पूर्व महासचिव को केशव मौर्य की क्लीन चिट

September 1, 2026
देश/दुनिया

KPSC परीक्षा घोटाला: CID ने IAS अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार को हिरासत में लिया

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

चक्रधरपुर रेलमंडल : सीनियर DCM दफ्तर से RTI और टेंडर फाइलों का डेटा लीक!, बिचौलियों को दी जा रही जानकारी

September 3, 2026

निखार सबलोक हत्याकांड : सफेदपोश ‘मास्टरमाइंड’ राघव समेत 6 गिरफ्तार, जमीन के खेल में बिछी थी लाश

September 3, 2026

Jamshedpur: सुवर्णरखा नदी के देडांग घाट पर उफनते पानी में दिखा विशाल मगरमच्छ, हड़कंप, प्रशासन की अपील : नदी किनारे न जाएं

September 2, 2026

CCR के DSP ने पत्नी को 10 दिनों तक कमरे में बंद कर बेरहमी से की पिटायी, FIR दर्ज, मायके से पैसे लाने के लिए कर रहा था प्रताड़ित

September 2, 2026

EVM में मतों की गिनती के लिए ‘टोटलाइजर’ के उपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

September 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.