Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ₹750 करोड़ के GST Scam में स्क्रैप कारोबारी ज्ञान चंद्र जायसवाल पर ED की दबिश, 50 से अधिक अधिकारी जुटे, खंगाले जा रहे बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत कई ठिकाने, छापेमारी अब भी जारी
झारखंड

₹750 करोड़ के GST Scam में स्क्रैप कारोबारी ज्ञान चंद्र जायसवाल पर ED की दबिश, 50 से अधिक अधिकारी जुटे, खंगाले जा रहे बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत कई ठिकाने, छापेमारी अब भी जारी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के चर्चित स्क्रैप कारोबारी ज्ञान चंद्र जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर बुधवार अहले सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित उनके आवास और कार्यालय के अलावा पश्चिम बंगाल के कोलकाता समेत कई अन्य ठिकानों पर भी जांच की जा रही है. ईडी की टीमों ने सुबह करीब आठ बजे बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर्स एरिया स्थित आवास के अलावा बर्मामाइंस, जुगसलाई तथा आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित कारोबारी प्रतिष्ठानों में तलाशी शुरू की. बताया जा रहा है कि 50 से अधिक ईडी अधिकारी अलग-अलग टीमों में छापेमारी कर रहे हैं.

जांच के दौरान कथित बेनामी संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज और अन्य वित्तीय लेन-देन की जानकारी खंगाली जा रही है.बबलू जायसवाल के घर, कार्यालय और उनसे जुड़े अन्य ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की जा रही है.

सुबह-सुबह पहुंची ईडी की टीम
ईडी के अधिकारी अलग-अलग टीमों में संबंधित परिसरों में पहुंचे. कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस बल की तैनाती भी की गई. जांच के दौरान परिसरों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक रही. अधिकारियों ने कारोबारी गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री से संबंधित कागजात, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की. कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त किए जाने की सूचना है.

55.66 करोड़ के मामले में भी हो चुकी है गिरफ्तारी
ज्ञानचंद जायसवाल के खिलाफ इससे पहले 55.66 करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है. जांच में मेसर्स जय भोलानाथ कंपनी, मेसर्स मां शारदा एंडेवर और मेसर्स मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड से कथित तौर पर 22.31 करोड़ रुपये तथा मेसर्स केदारनाथ ट्रैक्सीन, ज्ञानदीप आयरन प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स विभ्रान स्क्रैप कंपनी से 33.35 करोड़ रुपये के गलत तरीके से आईटीसी लेने की बात सामने आई थी.

ये हैं आरोप
जांच के अनुसार, आरोप है कि ऐसी संस्थाओं से खरीद के फर्जी चालान लिए गए, जिनका वास्तविक अस्तित्व नहीं था। इन चालानों के आधार पर बिना माल की वास्तविक आपूर्ति के आईटीसी का लाभ लेने का आरोप है. ईडी की टीम चारों परिसरों में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है.

कारोबारी और राजनीतिक गलियारे में हलचल
ईडी की इस कार्रवाई की खबर फैलते ही जमशेदपुर के कारोबारी और राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। छापेमारी के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री बरामद हुई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

50 officials are involved 50 से अधिक अधिकारी जुटे 750 करोड़ के GST Scam में स्क्रैप कारोबारी ज्ञान चंद्र जायसवाल पर ED की दबिश and the raid is ED raids scrap dealer Gyan Chandra Jaiswal in connection with a Jugsalai—are being searched multiple locations —including Bistupur and still underway. खंगाले जा रहे बिष्टुपुर छापेमारी अब भी जारी जुगसलाई समेत कई ठिकाने ₹750 crore GST scam; over
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleTata Sons से चंद्रशेखरन के जाने के बाद समूह की कंपनियां Tata Steel, Tata Motors पर जानें क्या होगा असर?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Tata Sons से चंद्रशेखरन के जाने के बाद समूह की कंपनियां Tata Steel, Tata Motors पर जानें क्या होगा असर?

September 30, 2026
झारखंड

GST में गड़बड़ी और फर्जी ITC हासिल करने के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में तीन और कोलकाता में एक ठिकाने पर छापा

September 30, 2026
झारखंड

‘मुंबई-हावड़ा दुरंतो’ एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, सुबह सुबह CSMT के रेल यार्ड में खड़ी थी ट्रेन, तभी हुआ हादसा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

₹750 करोड़ के GST Scam में स्क्रैप कारोबारी ज्ञान चंद्र जायसवाल पर ED की दबिश, 50 से अधिक अधिकारी जुटे, खंगाले जा रहे बिष्टुपुर, जुगसलाई समेत कई ठिकाने, छापेमारी अब भी जारी

September 30, 2026

Tata Sons से चंद्रशेखरन के जाने के बाद समूह की कंपनियां Tata Steel, Tata Motors पर जानें क्या होगा असर?

September 30, 2026

GST में गड़बड़ी और फर्जी ITC हासिल करने के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में तीन और कोलकाता में एक ठिकाने पर छापा

September 30, 2026

‘मुंबई-हावड़ा दुरंतो’ एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, सुबह सुबह CSMT के रेल यार्ड में खड़ी थी ट्रेन, तभी हुआ हादसा

September 30, 2026

Jamshedpur ‘Police’…! बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, अब सोनारी में दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, बारदात CCTV में कैद

September 30, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.