Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Tata Sons से चंद्रशेखरन के जाने के बाद समूह की कंपनियां Tata Steel, Tata Motors पर जानें क्या होगा असर?
झारखंड

Tata Sons से चंद्रशेखरन के जाने के बाद समूह की कंपनियां Tata Steel, Tata Motors पर जानें क्या होगा असर?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ने मंगलवार को कहा कि टाटा संस की शेयर बाजार में संभावित सूचीबद्धता और टाटा समूह में नेतृत्व परिवर्तन से समूह की कंपनियों की क्रेडिट रेटिंग पर तत्काल असर पड़ने की संभावना नहीं है. हालांकि, लंबे समय में इससे समूह समर्थन और वित्तीय नीति के आकलन में बदलाव हो सकता है.

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा कि टाटा समूह के लंबे इतिहास और अपेक्षाकृत रूढ़िवादी प्रबंधन दृष्टिकोण को देखते हुए वित्तीय नीतियों में कोई भी बदलाव धीरे-धीरे होने का अनुमान है. उसने कहा कि टाटा संस की सूचीबद्धता और नेतृत्व परिवर्तन फिलहाल समूह की कंपनियों की रेटिंग पर असर नहीं डालेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, समूह की रेटिंग वाली कंपनियां स्वतंत्र पेशेवर प्रबंधन के तहत संचालित होती हैं, लेकिन टाटा संस उनकी रणनीति को प्रभावित करती है. एसएंडपी फिलहाल समूह की कंपनियों—टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा पावर, टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी, टाटा कैपिटल और जगुआर लैंड रोवर की रेटिंग करती है.

रेटिंग एजेंसी इन सभी कंपनियों को टाटा संस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानती है और समूह के समर्थन के कारण उनकी रेटिंग में अधिकतम तीन पायदान तक की बढ़ोतरी का आकलन करती है. रिपोर्ट के मुताबिक, नेतृत्व, समूह संरचना या हितधारकों की प्राथमिकताओं में बदलाव से लंबे समय में टाटा की रणनीति और वित्तीय नीति की निरंतरता तथा समूह समर्थन की संभावना को लेकर सवाल उठ सकते हैं. यह टाटा स्टील, टाटा पावर और टाटा कैपिटल जैसी कंपनियों के लिए खास तौर पर अहम हो सकता है, जिनकी वृद्धि की बड़ी योजनाएं हैं. वहीं, जगुआर लैंड रोवर कारोबारी बदलाव के दौर में है.

एसएंडपी ने कहा कि टाटा संस की मौजूदा स्वरूप में सामान्य तरीके से सूचीबद्धता समूह की कंपनियों के क्रेडिट प्रोफाइल के लिए तटस्थ होगी. हालांकि, सार्वजनिक शेयरधारकों के आने से निवेश फैसलों, पूंजी आवंटन और कमजोर समूह कंपनियों को समर्थन पर अधिक निगरानी हो सकती है. एजेंसी ने कहा कि सूचीबद्धता का असर धीरे-धीरे सामने आएगा, क्योंकि संभावित आईपीओ का आकार बड़ा होगा और सार्वजनिक शेयरधारकों को स्वामित्व ढांचे में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने में समय लगेगा.

एसएंडपी ने कहा कि उसका मौजूदा समूह समर्थन आकलन इस आधार पर है कि टाटा संस एक प्रमुख नियंत्रक इकाई है और उसकी मजबूती विभिन्न क्षेत्रों में फैली कंपनियों के पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी से आती है.

Chandrasekaran's departure Find out how the ratings of group companies Tata Steel and Tata Motors from Tata Sons. Tata Motors की रेटिंग पर जानें क्या होगा असर? Tata Sons से चंद्रशेखरन के जाने के बाद समूह की कंपनियों Tata Steel will be affected following
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleGST में गड़बड़ी और फर्जी ITC हासिल करने के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में तीन और कोलकाता में एक ठिकाने पर छापा
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

GST में गड़बड़ी और फर्जी ITC हासिल करने के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में तीन और कोलकाता में एक ठिकाने पर छापा

September 30, 2026
झारखंड

‘मुंबई-हावड़ा दुरंतो’ एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, सुबह सुबह CSMT के रेल यार्ड में खड़ी थी ट्रेन, तभी हुआ हादसा

September 30, 2026
झारखंड

Jamshedpur ‘Police’…! बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, अब सोनारी में दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, बारदात CCTV में कैद

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Sons से चंद्रशेखरन के जाने के बाद समूह की कंपनियां Tata Steel, Tata Motors पर जानें क्या होगा असर?

September 30, 2026

GST में गड़बड़ी और फर्जी ITC हासिल करने के मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में तीन और कोलकाता में एक ठिकाने पर छापा

September 30, 2026

‘मुंबई-हावड़ा दुरंतो’ एक्सप्रेस की पेंट्री कार में लगी आग, सुबह सुबह CSMT के रेल यार्ड में खड़ी थी ट्रेन, तभी हुआ हादसा

September 30, 2026

Jamshedpur ‘Police’…! बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी, अब सोनारी में दिनदहाड़े महिला के गले से छीनी सोने की चेन, बारदात CCTV में कैद

September 30, 2026

‘दिनकर जनता के कवि, उनकी रचनाएं आज भी हर दिल में हैं ज़िंदा’: डॉ. तरुण कुमार

September 30, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.