Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » डीआरएम के निरीक्षण में मिली खामियां, कहा- पेयजल सप्लाई नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों को करें बर्खास्त
रेलवे

डीआरएम के निरीक्षण में मिली खामियां, कहा- पेयजल सप्लाई नहीं सुधरी तो जिम्मेदारों को करें बर्खास्त

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJanuary 30, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जौनपुर.  यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना अंतर्गत जफराबाद रेलवे स्टेशन का डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार को निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली. जिस पर वह विफर पड़े. उन्होंने एक विभाग के कर्मियों को बर्खास्त करने की धमकी दे डाली.

स्टेशन पर पहुंचकर डीआरएम श्री वर्मा ने विद्युत,पेयजल तथा शौचालय व साफ सफाई की व्यवस्था का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने पेयजल की व्यवस्था के बारे में पूछा. सम्बंधित अधिकारी ने कहा टोटियों में पानी आ रहा है. जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां टोटी में पानी नहीं आ रहा था.जिस पर वह काफी भड़क गए. उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों के साथ पानी टँकी के पास बने पम्प रूम पहुंचे. वहां दरवाजे में लगे ताले की चाभी नहीं मिली. उन्होंने ताला तुड़वाकर अंदर देखा. वहां पर भी गड़बड़ी मिली.

उन्होंने तत्काल सम्बंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सोमवार तक अगर पेयजल की व्यवस्था ठीक नही हुई तो जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त करें. इसके अलावा स्टेशन पर बने शौचालय में पानी की समस्या मिली. सैनेटरी बॉक्स में पैड नहीं मिले. जिस पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को निर्देश दिया कि शाम तक पैड सेनेटरी बॉक्स में रखवाकर फोटो हमको भेजे.इसके अलावा स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्थाओं को तत्काल कराने के लिये कहा. इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक को कहा कि स्टेशन पर जो खामियां है उसे सम्बंधित विभाग को बतायें.

जब उन्होंने कहा कि सम्बंधित विभाग को पत्र लिखकर बता दिया गया है. इस पर वह सम्बंधित अधिकारियों को भी फटकार लगाई. स्टेशन पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्टेशन के आस पास कमियों को बताया तो उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का निराकरण होगा.निरीक्षण के दौरान एडीआरएम डी के यादव, सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी, ओ पी तिवारी, रजनीश श्रीवास्तव, टीआई पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे.

and he said that if the drinking water supply does not improve During the DRM's inspection shortcomings were found those responsible should be dismissed.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleआखिरकार “पलटीमार”चौधरी चलें ही गए रेलवे के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे !
Next Article अमित सुदर्शन ने ग्रहण किया उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी का कार्यभार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

रेलवे

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026
रेलवे

Jamshedpur : टाटानगर से बक्सर के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, 13 अक्टूबर से परिचालन शुरू

October 10, 2026
रेलवे

रेलवे की मनमानी के खिलाफ सिखों का फूटा गुस्सा, टाटानगर में जालियांवाला बाग एक्सप्रेस रद्द करने पर आपात बैठक, आर-पार के आंदोलन की चेतावनी

October 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

दुर्गाष्टमी पर सनातन की जय: दो दशक का अंधकार मिटा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिवार की अपनी मूल जड़ों में भव्य घर वापसी

October 18, 2026

बच्चों के इंटरनेट अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पूर्ण प्रतिबंध नहीं, बल्कि सुरक्षा और नियमन है जरूरी

October 18, 2026

राहत की बड़ी खबर: कैंसर की 137 जीवनरक्षक दवाएं होंगी सस्ती, मुनाफा 30% तक सीमित; 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें

October 18, 2026

मानवता की बड़ी मिसाल: टाटा ट्रस्ट का ऐतिहासिक कदम, देश भर में खुलेंगे 50 गैर-लाभकारी अस्पताल

October 18, 2026

एसबीआई होम लोन महंगा: 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी से आपकी ईएमआई या लोन की अवधि पर पड़ेगा असर

October 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.