Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » सावधान! आपकी एक लापरवाही करा सकती है 3 साल की जेल और 50 लाख का जुर्माना: सिम-IMEI से छेड़छाड़ पर DoT का बड़ा एक्शन
देश/दुनिया

सावधान! आपकी एक लापरवाही करा सकती है 3 साल की जेल और 50 लाख का जुर्माना: सिम-IMEI से छेड़छाड़ पर DoT का बड़ा एक्शन

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली. डिजिटल इंडिया के दौर में आपका स्मार्टफ़ोन और सिम कार्ड सिर्फ संपर्क का माध्यम नहीं, बल्कि आपकी कानूनी पहचान बन चुका है. अगर आप अपने नाम पर दर्ज सिम कार्ड किसी दूसरे को इस्तेमाल करने दे रहे हैं या इसके इस्तेमाल को लेकर बेफिक्र हैं, तो यह लापरवाही आपको बेहद भारी पड़ सकती है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने सिम कार्ड के फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और मोबाइल के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ एक सख्त चेतावनी जारी की है.

नए नियमों के अनुसार, सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल या दूरसंचार नियमों का उल्लंघन करने पर दोषी को सीधे 3 साल की जेल और 50 लाख रुपये तक के भारी-भरकम जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है.

क्यों सख्त हुआ दूरसंचार विभाग?

हाल ही में दूरसंचार विभाग के मध्य प्रदेश लाइसेंस सर्विस एरिया द्वारा फर्जी तरीके से सिम जारी करने के एक गिरोह का पर्दाफाश किया गया था. जांच में पाया गया कि छत्तीसगढ़ के एक ‘पॉइंट ऑफ सेल’ (PoS) एजेंट ने आम नागरिकों के पहचान दस्तावेजों का दुरुपयोग कर, बिना उनकी जानकारी और सहमति के 25 मोबाइल कनेक्शन एक्टिवेट कर दिए थे.

इस घटना के सामने आने के बाद DoT और दूरसंचार कंपनियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी एजेंट को ब्लैकलिस्ट कर दिया. इसी तरह की बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और साइबर फ्रॉड पर अंकुश लगाने के लिए टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत सख्त प्रावधान लागू किए जा रहे हैं.

इन गलतियों से हर हाल में बचें

दूरसंचार विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि नागरिक निम्नलिखित गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें:

  • किसी अन्य को सिम न दें: अपने नाम पर जारी सिम कार्ड किसी दोस्त, रिश्तेदार या अनजान व्यक्ति को इस्तेमाल के लिए न दें. यदि उस नंबर से कोई गैर-कानूनी गतिविधि होती है, तो पहली कानूनी जिम्मेदारी आपकी होगी.
  • फर्जी दस्तावेज: किसी दूसरे व्यक्ति के आईडी प्रूफ का इस्तेमाल करके नया कनेक्शन लेना संगीन अपराध है.
  • IMEI से छेड़छाड़: ऐसे किसी भी मॉडेम, मॉड्यूल या डिवाइस (सिम बॉक्स) का उपयोग न करें जिसका IMEI नंबर बदला गया हो. Calling Line Identity (CLI) में बदलाव करना भी गैर-कानूनी है.

कैसे रखें सतर्कता?

विभाग ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल या ऐप पर जाकर जांचें कि उनके नाम पर कितने कनेक्शन सक्रिय हैं. यदि वहां कोई ऐसा नंबर दिखता है जिसे आप पहचानते नहीं हैं, तो उसे तुरंत ब्लॉक कराने की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करें. इसके अलावा, अपने हैंडसेट के असली होने की पुष्टि भी IMEI नंबर के जरिए पोर्टल पर की जा सकती है.

Cyber Safety DoT Warning IMEI Modification Sanchar Saathi SIM Card Fraud SIM Card Rules Telecommunication Act 2023
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article‘क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम, वो इरादा’…‘देश पूछ रहा है मोदीजी ‘अच्छे दिन’ कहां गए? महंगाई को लेकर Congress का PM मोदी पर तंज
Next Article बैंक यूनियनों की 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल: पंजाब नेशनल बैंक ने ग्राहकों के लिए जारी की एडवाइजरी
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

देश/दुनिया

‘क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम, वो इरादा’…‘देश पूछ रहा है मोदीजी ‘अच्छे दिन’ कहां गए? महंगाई को लेकर Congress का PM मोदी पर तंज

September 22, 2026
देश/दुनिया

Congress का दावा: SIR अब बन चुकी है ‘भस्मासुर’… आडवाणी, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई BJP नेताओं को मिल रहा नोटिस

September 21, 2026
देश/दुनिया

Tata Sons में रार बरकरार! चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के फैसले से नाखुश टाटा ट्रस्ट्स ने 4:1 की वोटिंग पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

September 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

‘मां’ के शव के साथ 3 दिन से घर में था बेटा, दुर्गंध आने पर पहुंची घाटशिला पुलिस, तो हुआ खुलासा, हादसा या कुछ और? पोस्टमार्टम से खुलेगा राज

September 23, 2026

National Ranking में Jharkhand Police का खराब प्रदर्शन, 32वें पायदान पर फिसला, अब मंथन में जुटा पुलिस मुख्यालय

September 23, 2026

PM Mall के पास पुलिस ने पकड़ी चोरी की स्कूटी तो शिकंजे में आ गया पूरा गिरोह, अब 21 बाइक के साथ आठ लोग गिरफ्तार

September 23, 2026

Tragic End Love Story…सोनारी की युवती से किया था प्रेम विवाह, 4 माह में ही बिगड़ने लगे रिश्ते, तो फांसी पर झूल गया कदमा का युवक

September 23, 2026

JAMSHEDPUR: निखार सबलोक हत्याकांड से बेनकाब होता जमशेदपुर का काला सच, विक्रम उद्योग तक पहुंची पुलिस

September 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.