Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » दिल्ली में जंतर-मंतर पर जुटे 10 हजार प्रदर्शनकारी, बैरिकेडिंग तोड़ी, संसद मार्च पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी
देश/दुनिया

दिल्ली में जंतर-मंतर पर जुटे 10 हजार प्रदर्शनकारी, बैरिकेडिंग तोड़ी, संसद मार्च पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskJuly 20, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस वक्त तनाव पैदा हो गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के करीब 10 हजार प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर जमा हो गए. 20 जून से लगातार जारी इस विरोध-प्रदर्शन ने आज उस समय उग्र रूप ले लिया जब सुबह लगभग 5:30 बजे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच धक्का-मुक्की हुई और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई तीन-स्तरीय (3-Layer) भारी बैरिकेडिंग को उखाड़ फेंका.

‘चलो संसद’ मार्च को लेकर सुरक्षा सख्त

कॉकरोच जनता पार्टी ने आज सुबह 9 बजे जंतर-मंतर से संसद भवन तक ‘चलो संसद’ मार्च निकालने का ऐलान किया था. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि इस मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई दिल्ली जिले में धारा 163 (BNSS) लागू कर दी गई है, जिसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने और बिना अनुमति जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध है.

सुरक्षा के लिहाज से दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के 5 हजार से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है. नई दिल्ली को 15 जोन में बांटकर 24×7 इलेक्ट्रॉनिक और सीसीटीवी निगरानी की जा रही है.

अस्पताल में कैद सोनम वांगचुक की 3 शर्तें

इस पूरे आंदोलन का चेहरा बने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. फिलहाल वे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं. वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि उन्हें अस्पताल में अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है और उनकी अभिव्यक्ति व संवाद की स्वतंत्रता पर पाबंदी लगा दी गई है.

पहली शर्त: सरकार देश की शिक्षा व्यवस्था में कमियों और पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करे.

दूसरी शर्त: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने की अनुमति दी जाए, जहां विभिन्न दलों के सांसद उन्हें इस मुद्दे को संसद में उठाने का ठोस भरोसा दें.

तीसरी शर्त: यदि स्वास्थ्य कारणों से वांगचुक खुद संसद नहीं जा पाते हैं, तो विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद खुद सफदरजंग अस्पताल आकर उन्हें यह आश्वासन दें.

धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शनकारी लगातार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे युवाओं का कहना है कि वे शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करने आए हैं. फिलहाल जंतर-मंतर पर मंच से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है, लेकिन पुलिस ने संसद की ओर जाने वाले सभी रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया है और आने-जाने वाले वाहनों की 100% चेकिंग की जा रही है.

कॉकरोच जनता पार्टी चलो संसद मार्च जंतर मंतर प्रदर्शन दिल्ली पुलिस धर्मेंद्र प्रधान धारा 163 नई दिल्ली सोनम वांगचुक
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleएक युग का अश्रुपूर्ण अंत जब फुटबॉल के ‘भगवान’ की आंखें नम हुईं और थम गई दुनिया की धड़कन
Next Article ‘धृतराष्ट्र जैसा मौन रहा तो तबाह हो जाएगी न्याय व्यवस्था’, दागी वकीलों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऐतिहासिक ‘टिप्पणी’, जारी किया ‘100 किमी रूल’
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

ISRO GSLV-F17 Launch : इसरो का बड़ा धमाका, ‘नॉटी बॉय’ रॉकेट ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, भेजा देश का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट

September 4, 2026
राजनीति

अभिजीत दिपके की ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ में बड़ी फूट, सहयोगी मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई नई पार्टी ‘CJP-D’, जानिए कौन हैं इसके फाउंडर?

September 4, 2026
देश/दुनिया

Jagarnath Mandir: पुरी के जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में 1,912 करोड़ रुपये, मंदिर के नाम 60,821 एकड़ जमीन

September 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand BJP Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा  8 से 11 सितंबर तक सभी 24 जिलों में करेगी विरोध प्रदर्शन

September 5, 2026

Jharkhand: नदी में नहाने गए तीन लड़कों की डूबने से मौत, आठ घंटे तक चलाए गए तलाशी अभियान के बाद शव बरामद

September 5, 2026

Weathear Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में 8 और 9 को होगी बारिश, अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक मॉनसून के वापस लौटने की संभावना

September 5, 2026

Chaibasa: गुवा शहीद दिवस के अवसर पर 8 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों शुरू, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हो सकते हैं शामिल

September 5, 2026

JAMSHEDPUR: बिष्टुपुर के रामदास भट्ठा से गोवंश की चोरी के बाद जुगसलाई में बवाल, दो गुटों के बीच हिंसक झड़प; पुलिस ने जमकर भांजी लाठी, हवाई फायरिंग

September 5, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.