Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » प्रबोधिनी एकादशी पर कोलकाता में दैनिक जागरण के 38वें संस्करण का शुभारंभ, राष्ट्रवाद और अतीत की सरकारों पर बोले सीएम शुभेंदु अधिकारी
मीडिया

प्रबोधिनी एकादशी पर कोलकाता में दैनिक जागरण के 38वें संस्करण का शुभारंभ, राष्ट्रवाद और अतीत की सरकारों पर बोले सीएम शुभेंदु अधिकारी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 21, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोलकाता. प्रबोधिनी एकादशी के पावन अवसर पर ढाक और शंख की मंगलकारी ध्वनि के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता से दैनिक जागरण के 38वें संस्करण का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने समाचार पत्र की 86 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संस्थान ने राष्ट्रवाद और देशप्रेम की भावना को निरंतर मजबूती दी है।

अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन से पहले ऐसी सरकारें अस्तित्व में रहीं, जिन्होंने राष्ट्रवाद की परिधि से बाहर जाकर शासन किया। उनके अनुसार, एक सरकार ने 34 वर्षों तक सत्ता संभाली, लेकिन वह कथित तौर पर बीजिंग से संचालित होती रही। वहीं, दूसरी सरकार को लेकर उन्होंने टिप्पणी की कि उसके लिए उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और बिहार के लोग बाहरी थे, जबकि बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रति नरम रुख अपनाया गया।

सीएम शुभेंदु ने पिछली सरकारों पर भाषा के आधार पर समाज को विभाजित करने और तोड़ने के प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने “बंटेंगे तो कटेंगे” के नारे पर भरोसा जताया और लंबे अंतराल के बाद बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा वाली सरकार को चुना। उन्होंने दैनिक जागरण के वृत्तचित्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों का जिक्र करते हुए कहा कि संस्थान के लिए राष्ट्र सर्वोपरि रहा है।

कार्यक्रम में दैनिक जागरण के प्रबंध संपादक तरुण गुप्ता ने कहा कि संस्थान समय के साथ आए परिवर्तनों का साक्षी रहा है और पाठकों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि परिस्थितियां चाहे जितनी बदल जाएं, समूह के मूल आदर्श और मूल्य नहीं बदलते, तथा राष्ट्रीयता इसके केंद्र में बनी रहती है। संस्थान के निदेशक सुनील गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए इसे 38वां संस्करण बताया, जबकि स्थानीय संपादक जयकृष्ण वाजपेयी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

38th Edition Dainik Jagran Kolkata Media Nationalism Prabodhini Ekadashi Suvendu Adhikari West Bengal Politics
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleजमशेदपुर में 26 नवंबर को होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, सायरन और ब्लैकआउट से परखी जाएगी आपातकालीन तत्परता
Next Article चक्रवात ‘अकवान’ का कहर: रांची एयरपोर्ट पर थमे विमानों के पहिए, दिल्ली-कोलकाता समेत 14 उड़ानें रद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

मीडिया

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने लिखी   एकजुटता की नई इबारत, कोल्हान की पत्रकारिता को मिला साझा मंच और सम्मान

November 21, 2026
मीडिया

भोपाल में महिला पत्रकार की डंपर की चपेट में आकर मौत, बिहार के बक्सर की रहने वाली थी सपना कुमारी

November 15, 2026
मीडिया

गरीबों के कानूनी अधिकारों पर CJI का बड़ा बयान, “अस्पताल में मरीज की तरह हो गरीबों का इलाज, न्याय हर दरवाजे तक पहुंचे”

November 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

नेतरहाट की वादियों की सैर को निकले जमशेदपुर के सैलानियों की कार लोहरदगा में अनियंत्रित होकर खेत में पलटी, पांच घायल

November 21, 2026

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर ने लिखी   एकजुटता की नई इबारत, कोल्हान की पत्रकारिता को मिला साझा मंच और सम्मान

November 21, 2026

देश के सबसे बड़े दानवीर बने एचसीएल के शिव नादर, दान देने में गौतम अदाणी ने लगाई 127% की लंबी छलांग, जानें अंबानी और अन्य उद्योगपतियों ने खोला कितना खजाना

November 21, 2026

हेमंत सरकार का बड़ा फैसला: अच्छे आचरण वाले 26 उम्रकैद के कैदियों को मिलेगी नई जिंदगी, रिहाई के साथ परामर्श की भी व्यवस्था

November 21, 2026

जमशेदपुर में नदी में कूदी युवती धार में फंसी, गोताखोरों ने बचायी जान

November 21, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost