Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Chaibasa: CDPO कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका की चक्रधरपुर में चाकू से गोदकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
झारखंड

Chaibasa: CDPO कार्यालय की महिला पर्यवेक्षिका की चक्रधरपुर में चाकू से गोदकर हत्या, कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 19, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर सात, शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी में दर्दनाक वारदात सामने आई. सरकारी नौकरी करने उत्तर प्रदेश से सोनुआ आयी युवती की हत्या से सनसनी फैल गई. अनीता चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के शीतला मंदिर ग्वाला पट्टी, वार्ड संख्या सात में रह रही थी. अनीता बिंद यहां सोनुवा ब्लॉक स्थित सीडीपीओ (CDPO) कार्यालय में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिका की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान अनीता बिंद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहने वाली थी.

वह ग्वाला पट्टी इलाके में संजय साव के मकान में बतौर किराएदार रह रही थी. वह करीब 15 दिनों से चक्रधरपुर में किराये के मकान में अकेली रह रही थी. घटना के बाद मकान से भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक की पहचान अनिल कुमार बिंद के रूप में की है. पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में युवक ने खुद को मृतका का परिचित और प्रेमी बताया है. चक्रधरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी ने बताया कि शीतला मंदिर क्षेत्र में महिला की हत्या हुई है. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रांची से फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच करायी जा रही है.

हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को दबोचा
वारदात के बाद अनिल बिंद भागने लगा. स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पड़ोसी अनीता के कमरे में पहुंचे, जहां वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी मिली. उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार किये जाने के निशान थे. घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने अनिल बिंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक पूछताछ में उसके द्वारा अनीता के साथ प्रेम संबंध होने की बात बताये जाने की जानकारी सामने आयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया.

मृतका के भाई ने प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया
घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से उनकी मां मीरा बिंद और छोटे भाई आदर्श बिंद चक्रधरपुर पहुंचे. मृतका के भाई आदर्श बिंद ने चक्रधरपुर थाना में अनिल बिंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. आदर्श बिंद ने बताया कि उनके पिता काशी प्रसाद पिछले एक माह से आइसीयू में भर्ती हैं. मां की तबीयत भी ठीक नहीं है. ऐसे समय में अनीता की हत्या से पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया है. उन्होंने कहा कि अनिल बिंद को उनका परिवार नहीं जानता है. पिता काशी प्रसाद ओबरा नगर पंचायत में प्लंबर मिस्त्री का काम करते हैं. सीमित आमदनी के बावजूद उन्होंने काफी मेहनत कर अनीता को पढ़ाया था. अनीता चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी.

and a romantic affair is suspected to be the motive behind the murder. Chaibasa Crime Chakardharpur कमरे में खून से लथपथ मिली लाश प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJPSC-JSSC में नियुक्त लोगों की बर्खास्तगी पर रोक की अवधि झारखंड हाइकोर्ट ने बढ़ाई
Next Article Jharkhand: झारखंड की पूर्व मंत्री BJP की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का 69 वर्ष की आयु में निधन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand HighCourt का निर्देश, चार्जशीट के बिना 3 महीने से अधिक सरकारी कर्मचारी का निलंबन जारी नहीं रह सकता, जानें मामला?

September 19, 2026
झारखंड

Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?

September 19, 2026
झारखंड

BIT मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कमरे में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट; यूडी केस दर्ज

September 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand HighCourt का निर्देश, चार्जशीट के बिना 3 महीने से अधिक सरकारी कर्मचारी का निलंबन जारी नहीं रह सकता, जानें मामला?

September 19, 2026

Jharkhand: सहायक आचार्य की नियुक्ति फिर विवादों में, 4 हफ्ते में नया रिजल्ट जारी होगा! सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हड़कंप, जानें मामला?

September 19, 2026

NEET SS Admission: नीट-सुपर स्पेशियलिटी सीट के लिए अर्हता पर्सेंटाइल 50 से घटाकर 30 करने को तैयार, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

September 19, 2026

BIT मेसरा के हॉस्टल में छात्रा की मौत, कमरे में मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट; यूडी केस दर्ज

September 19, 2026

Jharkhand Naxal: एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली असीम मंडल को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

September 19, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.