Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » BAGBERA : नारियल और लड्डू के इंतजार में लटका पुलिया निर्माण, क्या राजनीतिक द्वेष की भेंट चढ़ेगी जनता
झारखंड

BAGBERA : नारियल और लड्डू के इंतजार में लटका पुलिया निर्माण, क्या राजनीतिक द्वेष की भेंट चढ़ेगी जनता

Kumari PriyankaBy Kumari PriyankaAugust 31, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • टेंडर फाइनल, प्राक्कलन तैयार, पाेटका विधायक संजीव सरदार के शिलान्यास का इतजार
  • दादी बागान और भुवनेश्वर नगर में लोगों के घरों में घुस रहा पानी, पुलिया के हो गये 30 साल
  • प्रशासन ने कराया बागबेड़ा-दादी बागान के रास्ते का अतिक्रमण, जीवन हुआ नारकीय !   

जमशेदपुर. पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा क्षेत्र के कीताडीह पश्चिमी पंचायत (दादी बागान) से एक बेहद असंवेदनशील और चिंताजनक तस्वीर सामने आयी है. यहां पिछले 5 माह नाला और पुलिया का निर्माण कार्य पूरी तरह से रुका हुआ है, जिससे स्थानीय लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं.

सबसे बड़ा विडंबना यह है कि टेंडर पास होने और एग्रीमेंट पूरा होने के बावजूद केवल इसलिए काम शुरू नहीं हो पा रहा है क्योंकि स्थानीय जनप्रतिनिधि के ‘नारियल फोड़ने और लड्डू बांटने’ की परंपरा पूरी नहीं की जा सकी है. स्थानीय लोगों का कहना है पाेटका विधायक संजीव सरदार का यहां इतजार हो रहा है.

‘विकास’ के इंतजार में बेहाल जनता और राजनीतिक उपेक्षा

ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, बागबेड़ा को किताडीह पश्चिमी पंचायत से जोड़ने वाला यह एकमात्र मुख्य मार्ग है, जिससे रोजाना हजारों लोग, स्कूली बच्चे और नौकरीपेशा आवाजाही करते हैं. लेकिन जनप्रतिनिधियों और विभाग की उदासीनता के कारण यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो चुका है.

स्थानीय जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह पूरा मामला राजनीतिक द्वेष का शिकार हो गया है. लोगों का सीधा कहना है कि राजनीतिक समीकरणों और वोट बैंक की राजनीति के चलते इस क्षेत्र के विकास को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है. चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेताजी आज जनता की इस विकराल समस्या पर पूरी तरह आंखें मूंदकर बैठे हैं. आलम यह है कि जनता के बार-बार गुहार लगाने और विधायक कार्यालय तक मिन्नतें करने के बाद भी सिर्फ झूठे आश्वासन और तारीखें ही मिल रही हैं.

जलभराव और गंदगी से घिरी बस्तियां, खतरे में जिंदगियां

  • घरों में घुस रहा गंदा पानी: नाला पूरी तरह जाम और ओवरफ्लो होने के कारण बारिश का गंदा पानी सीधे लोगों के घरों और आंगन में घुस रहा है. लोग अपने घरों के आगे बांध बनाने को विवश हैं.
  • बदबू और संक्रामक बीमारियों का खतरा: मार्ग पर नाले का कचरा और गंदगी इस कदर पसरी है कि वहां खड़े रहना भी मुहाल है. छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों का नाक पर हाथ रखकर गुजरना मजबूरी बन गया है.
  • त्योहारों की खुशियां फीकी: रक्षाबंधन जैसे पवित्र पर्व पर भी बहनें इस बदतर रास्ते और पानी के भराव के कारण वापस लौटने को मजबूर हुईं.
  • हादसों का खतरा: नाला और सड़क एक लेवल पर आ जाने के कारण पानी के तेज बहाव में दोपहिया वाहन चालकों के बहने और दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं आम हो चुकी हैं.

जनता का फूटा गुस्सा, दी आंदोलन की चेतावनी

क्षेत्र के लोगों का सब्र अब जवाब दे चुका है. जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों के अहंकार और राजनीतिक प्राथमिकताओं के फेर में आम आदमी पिस रहा है. स्थानीय निवासी शिव कुमार सिंह और अन्य ने दोटूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द नाला और पुलिया निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे डीसी कार्यालय के सामने अनशन और धरना पर बैठने के लिए मजबूर होंगे.

यह स्थिति इस बात का करारा प्रमाण है कि कैसे संवेदनहीन राजनीति और प्रशासनिक लालफीताशाही आम जनता के बुनियादी अधिकारों को कुचल देती है. विकास के दावों के बीच, जमशेदपुर की यह जनता आज भी एक ‘नारियल’ और ‘लड्डू’ के इंतजार में कागजी विकास के रास्ते देख रही है.

Bagbera News Jamshedpur Civic Issues Jamshedpur News Kitadih Panchayat Potka MLA Sanjeev Sardar Road Construction Waterlogging Problem
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleकर्नाटक मंत्री के बयान ‘इस्लाम सबसे बेहतर है’, पर बवाल, भड़की बीजेपी, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Next Article आदित्यपुर : जलापूर्ति के दावे हकीकत से कोसों दूर, 15 सितंबर तक सभी घरों तक पानी पहुंचाने का अल्टीमेटम
Kumari Priyanka
  • Website

मास कम्युनिकेशन ग्रेजुएट कुमारी प्रियंका, OCEAN POST में कंटेंट एडिटर हैं. डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स, कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखने वाली प्रियंका, खबरों को सही, रोचक और अनुकूल ढंग से प्रस्तुत कर पाठकों को विश्वसनीय कंटेंट से जोड़ने में माहिर हैं.

Related Posts

झारखंड

मंईयां सम्मान योजना : अब एक साथ नहीं, चरणबद्ध तरीके से मिलेगा ₹2,500 का लाभ, जानें क्या है नया अपडेट

August 31, 2026
झारखंड

आदित्यपुर : जलापूर्ति के दावे हकीकत से कोसों दूर, 15 सितंबर तक सभी घरों तक पानी पहुंचाने का अल्टीमेटम

August 31, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR में बाढ़ का अलर्ट, खतरे के निशान के पार पहुंची खरकई नदी, ओडिशा के बांधों से छोड़ा गया पानी

August 31, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला : पेंशनरों और उनके संघों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति, नियमित होंगी अनौपचारिक बैठकें

August 31, 2026

भारतीय रेलवे की 15 दिसंबर 2026 को आयोजित होंगी ‘पेंशन अदालत’

August 31, 2026

मंईयां सम्मान योजना : अब एक साथ नहीं, चरणबद्ध तरीके से मिलेगा ₹2,500 का लाभ, जानें क्या है नया अपडेट

August 31, 2026

आदित्यपुर : जलापूर्ति के दावे हकीकत से कोसों दूर, 15 सितंबर तक सभी घरों तक पानी पहुंचाने का अल्टीमेटम

August 31, 2026

BAGBERA : नारियल और लड्डू के इंतजार में लटका पुलिया निर्माण, क्या राजनीतिक द्वेष की भेंट चढ़ेगी जनता

August 31, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.