Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Annpurna Devi: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ईरानी राष्ट्रपति की बेटी को पीएम संग्रहालय और ‘ब्रिक्स बाजार’ दिखाया
झारखंड

Annpurna Devi: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ईरानी राष्ट्रपति की बेटी को पीएम संग्रहालय और ‘ब्रिक्स बाजार’ दिखाया

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा पेजेश्कियान ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री संग्रहालय देखा और ब्रिक्स बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक विरासत एवं सांस्कृतिक धरोहर का करीब से देखा। जहरा का प्रधानमंत्री संग्रहालय और ब्रिक्स बाजार का यह दौरा यहां भारत मंडपम में आयोजित दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन के कार्यक्रमों से इतर हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान समेत कई देशों के नेता भाग ले रहे हैं। जहरा पेजेश्कियान ने कड़ी सुरक्षा के बीच संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने शिखर सम्मेलन स्थल के पास स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में लगे ब्रिक्स बाजार भी गयीं।

ईरानी दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस्लामी गणराज्य ईरान के राष्ट्रपति की बेटी जहरा पेजेश्कियान ने नयी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया। उन्होंने इस संग्रहालय को देखा, जिसमें भारत के प्रधानमंत्रियों की यात्राओं, योगदान और विरासत को प्रदर्शित किया गया है।” दूतावास ने उनके दौरे का एक वीडियो भी साझा किया।

जहरा पेजेशकियान के ब्रिक्स बाजार पहुंचने के बाद केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘एक्स’ पर लिखा, नयी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ‘ब्रिक्स बाजार’ में ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी सुश्री जहरा पेजेश्कियान का स्वागत करना खुशी की बात थी। मंत्री ने कहा, “मुझे उन्हें बाजार का भ्रमण कराने और ब्रिक्स के सदस्य एवं साझेदार देशों की ओर से प्रदर्शित समृद्ध परंपराओं, कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत को उनके साथ साझा करने का अवसर मिला।”

Annpurna Devi: Union Minister Annpurna Devi showed the Iranian President's daughter the PM Museum and the ‘BRICS Bazaar’. Annpurna Devi: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ईरानी राष्ट्रपति की बेटी को पीएम संग्रहालय और ‘ब्रिक्स बाजार’ दिखाया
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand BJP: सीमा सिंह ने संभाला झारखंड भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का पद
Next Article Weathear Alert: 20 सितंबर तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना, अक्टूबर में मानसून लौटने के आसार, दुर्गापूजा के दौरान बारिश से व्यवधान की आशंका कम
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Tata Motors Apprentice: टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए 15 को कैंपस प्लेसमेंट, 18 से 23 वर्ष आयु के आइटीआइपास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं

September 13, 2026
झारखंड

Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons का आएगा शेयर, RBI ने NBFC लाइसेंस वापस करने की अर्जी खारिज की

September 13, 2026
झारखंड

Weathear Alert: 20 सितंबर तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना, अक्टूबर में मानसून लौटने के आसार, दुर्गापूजा के दौरान बारिश से व्यवधान की आशंका कम

September 13, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Tata Motors Apprentice: टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप के लिए 15 को कैंपस प्लेसमेंट, 18 से 23 वर्ष आयु के आइटीआइपास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं

September 13, 2026

Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons का आएगा शेयर, RBI ने NBFC लाइसेंस वापस करने की अर्जी खारिज की

September 13, 2026

Weathear Alert: 20 सितंबर तक बादल छाए रहने और रुक-रुककर हल्की बारिश की संभावना, अक्टूबर में मानसून लौटने के आसार, दुर्गापूजा के दौरान बारिश से व्यवधान की आशंका कम

September 13, 2026

Annpurna Devi: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ईरानी राष्ट्रपति की बेटी को पीएम संग्रहालय और ‘ब्रिक्स बाजार’ दिखाया

September 13, 2026

Jharkhand BJP: सीमा सिंह ने संभाला झारखंड भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष का पद

September 13, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.