Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » आदित्यपुर: सपनों के पार्क में तब्दील होगा एस-टाइप मैदान, बिना किसी शुल्क के मिलेंगी ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और आधुनिक खेल सुविधाएं
झारखंड

आदित्यपुर: सपनों के पार्क में तब्दील होगा एस-टाइप मैदान, बिना किसी शुल्क के मिलेंगी ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और आधुनिक खेल सुविधाएं

SHOBHA SINGHBy SHOBHA SINGHNovember 17, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

आदित्यपुर. शहर के वार्ड संख्या-22 स्थित ऐतिहासिक एस-टाइप दुर्गा पूजा मैदान के दिन अब बहुरने वाले हैं। आदित्यपुर नगर निगम ने इस मैदान को एक आधुनिक, व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार शाम आयोजित हुई वार्ड सभा में मैदान के सौंदर्यीकरण और विकास से जुड़े सभी 10 प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

पार्षद अंजू सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लिया और इस जनहितैषी योजना पर अपनी मुहर लगाई। हालांकि, इस योजना का विरोध कर रहा विपक्षी खेमा बैठक से नदारद रहा।

जनता को नहीं देना होगा कोई शुल्क

विकास कार्य शुरू होने से पहले ही मैदान को पार्क में तब्दील करने के बाद प्रवेश शुल्क वसूले जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस पर विराम लगाते हुए बैठक में मौजूद आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने स्पष्ट किया कि यह परिसर आम जनता के लिए पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

उन्होंने नागरिकों को आश्वस्त किया कि पार्क या खेल सुविधाओं के उपयोग के लिए किसी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और पूरा विकास कार्य जनता की सहमति से पारित 10 प्रस्तावों के अनुरूप ही होगा। अटल पार्क के पूर्व संवेदक का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जीएसटी और राजस्व में अनियमितता व मनमानी के कारण उसका ठेका रद्द किया गया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस परियोजना में पारदर्शिता और जनहित ही सर्वोपरि रहेगा।

जनता को मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

पार्षद प्रतिनिधि संजीव सिंह ‘बबुआ’ ने बताया कि पार्षद अंजू सिंह द्वारा महापौर को सौंपे गए 12 सूत्री मांग पत्र के आधार पर इस कायाकल्प की रूपरेखा तैयार की गई है। योजना के तहत स्थानीय लोगों को मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:

  • धार्मिक और सामाजिक आयोजन: मैदान में दुर्गा पूजा, काली पूजा और अन्य पारंपरिक व सामाजिक कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त स्थान सुरक्षित रखा जाएगा।

  • फिटनेस और खेलकूद: युवाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आधुनिक ओपन जिम और वॉकिंग ट्रैक का निर्माण होगा। साथ ही, खेल प्रेमियों के लिए वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट तथा बच्चों के लिए विशेष खेल क्षेत्र विकसित किया जाएगा।

  • बुनियादी और सुरक्षा व्यवस्था: पूरे परिसर में दूधिया रोशनी (हाई-मास्ट लाइट्स), पेयजल व सिंचाई के लिए डीप बोरिंग, नई हरी घास और वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, अतिक्रमण रोकने के लिए पूर्वी छोर पर 10 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी।

बोर्ड बैठक के बाद बनेगी डीपीआर

नगर निगम के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार झा ने जानकारी दी कि नगर आयुक्त के निर्देश पर स्थानीय निवासियों की राय जानने के लिए यह वार्ड सभा बुलाई गई थी। किसी भी प्रस्ताव पर कोई आपत्ति नहीं आने के बाद अब इन्हें नगर निगम की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

बोर्ड की मंजूरी मिलते ही कंसल्टेंट के माध्यम से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर अंतिम अनुमोदन के लिए रांची भेजा जाएगा। इस योजना के धरातल पर उतरने से वार्ड-22 समेत पूरे क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन, खेल और सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन सार्वजनिक स्थल मिल सकेगा।

Adityapur Municipal Corporation Adityapur News Jharkhand News Jharkhand Park Open Gym S-Type Ground आदित्यपुर नगर निगम आदित्यपुर न्यूज़ एस-टाइप मैदान ओपन जिम झारखंड पार्क झारखंड समाचार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों को बड़ी सौगात, रेलवे अस्पताल में अत्याधुनिक इन-हाउस सीटी स्कैन सुविधा शुरू
SHOBHA SINGH
  • Website

मास कम्युनिकेशन की पृष्ठभूमि, डिजिटल मीडिया में गहराई से रुचि रखने वाली शोभा सिंह हिंदी न्यूज राइटर और OCEANPOST.IN की सब-एडिटर हैं. देश-दुनिया की हलचलों, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को शब्दों के सही चयन और बेहतरीन संपादन (Editing) के जरिए पाठकों तक आसान भाषा में पहुंचा रहीं हैं.

Related Posts

झारखंड

झारखंड में हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटा, चमत्कारिक रूप से बची पिता-पुत्र की जान

November 17, 2026
झारखंड

झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: चक्रवाती तूफान के असर से बढ़ेगी ठंड और होगी बारिश, गिरेगा पारा

November 17, 2026
झारखंड

झारखंड अबुआ आवास योजना: प्रधानमंत्री आवास योजना को पीछे छोड़, 2.42 लाख गरीबों को मिलेंगे पक्के मकान

November 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

आदित्यपुर: सपनों के पार्क में तब्दील होगा एस-टाइप मैदान, बिना किसी शुल्क के मिलेंगी ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक और आधुनिक खेल सुविधाएं

November 17, 2026

चक्रधरपुर मंडल के रेलकर्मियों को बड़ी सौगात, रेलवे अस्पताल में अत्याधुनिक इन-हाउस सीटी स्कैन सुविधा शुरू

November 17, 2026

खाकी पर बड़ा दाग: मोतिहारी में महिला को गलत नीयत से थाने बुलाने वाला दारोगा शैलेश कुमार निलंबित, ऑडियो वायरल होने पर एसपी की सख्त कार्रवाई

November 17, 2026

चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक: हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस समेत 96 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट

November 17, 2026

कैप्टन कूल’ के युग का अंत: एमएस धोनी ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब CSK के मेंटर बनकर संभालेंगे नई जिम्मेदारी

November 17, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost