Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासी बवाल: नितेश राणे ने अभिनेता को बताया ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’
देश/दुनिया

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासी बवाल: नितेश राणे ने अभिनेता को बताया ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’

SUMA KUMARBy SUMA KUMARJuly 11, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मुंबई. बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्टनिस्ट’ आमिर खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में जुलाई के पहले सप्ताह में उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ बेहद निजी समारोह में तीसरी शादी रचाई. लेकिन अब उनकी यह शादी केवल मनोरंजन जगत तक सीमित न रहकर राजनीतिक गलियारों में बड़े विवाद का कारण बन गई है. महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा के फायरब्रांड नेता नितेश राणे ने आमिर खान की इस शादी को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है और उन्हें ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ तक करार दे दिया है.

‘हिंदू युवाओं को तय करना होगा अपना आदर्श’

मीडिया से बातचीत करते हुए नितेश राणे ने आमिर खान की तीसरी शादी पर कड़ा ऐतराज जताया. उन्होंने कहा कि आमिर खान जैसे बड़े सेलिब्रिटी जब अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा कोई भी फैसला लेते हैं, तो उसका समाज पर गहरा और सीधा प्रभाव पड़ता है. राणे ने हिंदू समाज, विशेषकर युवाओं को सचेत करते हुए कहा:

“जो हिंदू युवा उन्हें (आमिर खान) सेलिब्रिटी मानते हैं, उन्हें अब यह गंभीरता से सोचना चाहिए कि वे उनसे क्या प्रेरणा ले रहे हैं. क्या आमिर खान देश में लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बनते नहीं जा रहे हैं? हिंदू युवाओं को अब खुद यह तय करना चाहिए कि वे किन लोगों की फिल्में देखें और समाज में उन्हें कितना समर्थन व सम्मान दें.”

सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों में छिड़ी बहस

राणे के इस तीखे बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक बहस छिड़ गई है. हालांकि, इस पूरे विवाद और गंभीर आरोपों पर अब तक आमिर खान या उनके किसी आधिकारिक प्रवक्ता की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

कौन हैं आमिर खान की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट?

रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में अभिनेता के घर पर संपन्न हुई. इस शादी को बेहद गोपनीय रखा गया था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.

बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं. वह मशहूर सैलून चेन ‘BBlunt’ की पार्टनर और डायरेक्टर रह चुकी हैं. इसके अलावा, वह पिछले कुछ समय से आमिर खान प्रोडक्शंस के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स और कार्यों में भी हाथ बंटा रही हैं.

25 साल पुरानी दोस्ती, जो अब रिश्ते में बदली

आमिर और गौरी का रिश्ता नया नहीं है; दोनों एक-दूसरे को पिछले लगभग 25 वर्षों से जानते हैं. हालांकि, वक्त के साथ दोनों के बीच संपर्क कम हो गया था. साल 2024 में आमिर खान की कजिन नुजहत खान के जरिए इन दोनों की दोबारा मुलाकात हुई, जिसके बाद इनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं. मार्च 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर आमिर खान ने पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया और दुनिया के सामने अपनी “पार्टनर” के रूप में पेश किया था.

गौरतलब है कि आमिर खान की यह तीसरी शादी है. इससे पहले उनकी पहली शादी रीना दत्ता (1986–2002) और दूसरी शादी किरण राव (2005–2021) से हुई थी. दोनों ही शादियों का अंत तलाक के रूप में हुआ था. अब उनकी इस तीसरी शादी पर नितेश राणे के इस तीखे बयान ने देश के सामाजिक और राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है.

आमिर खान तीसरी शादी आमिर खान विवाह गौरी स्प्रैट नितेश राणे बॉलीवुड न्यूज महाराष्ट्र राजनीति लव जिहाद विवाद
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleतेलंगाना नरसंहार : रंगा रेड्डी में बदले की वो अंधी आग, जिसने निगल लीं 6 मासूम जिंदगियां!
Next Article मध्य प्रदेश उपचुनाव : दतिया में टिकट कटने से भाजपा में ‘बगावत’, राजनीतिक साख और सामाजिक समीकरण दांव पर…
SUMA KUMAR
  • Website

Content Writer and Digital Journalist at Ocean Post. Suma Kumar extensively covers the railway sector, transport infrastructure, government policies, and major industry updates.

Related Posts

देश/दुनिया

पति चुराने का आरोप और 1 करोड़ का दावा, … जानिए क्यों साकेत कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

August 28, 2026
देश/दुनिया

आसमान से हुई 500-500 के नोटों की ‘बारिश’! चलती ट्रेन से फेंका पैकेट, बटोरने की मची होड़

August 28, 2026
देश/दुनिया

दिल्ली पुलिस ने मुस्कान के कातिल इमरान का आधी रात को किया एनकाउंटर, तिलक नगर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन

August 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

पति चुराने का आरोप और 1 करोड़ का दावा, … जानिए क्यों साकेत कोर्ट ने खारिज की पत्नी की याचिका

August 28, 2026

आसमान से हुई 500-500 के नोटों की ‘बारिश’! चलती ट्रेन से फेंका पैकेट, बटोरने की मची होड़

August 28, 2026

बिहार में अनोखी रिश्वत का खेल, 2 लाख नकद और वाशिंग मशीन लेते DCLR कंचन झा गिरफ्तार

August 28, 2026

दिल्ली पुलिस ने मुस्कान के कातिल इमरान का आधी रात को किया एनकाउंटर, तिलक नगर मर्डर केस में पुलिस का एक्शन

August 28, 2026

JHARKHAND : पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, … जाने क्या था विवाद का कारण

August 28, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.