Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, संघर्ष और त्याग की मिसाल रहीं, आज स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार
झारखंड

अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, संघर्ष और त्याग की मिसाल रहीं, आज स्वर्णरेखा घाट पर अंतिम संस्कार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का सोमवार तड़के निधन हो गया। उन्होंने जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और हाल ही में तबीयत अधिक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मां के निधन से शोक संतप्त अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा कि मां के जाने से सिर से ममता का छत्र ही नहीं उठा, बल्कि जीवन का सबसे बड़ा संबल भी चला गया, जिसके रहते हर कठिनाई छोटी और हर पीड़ा सहज महसूस होती थी। बीते दिनों अस्पताल में मां के पास बैठकर बांसुरी बजाते हुए उनका एक भावनात्मक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा था, जिसमें मां उन्हें आशीर्वाद देती दिखी थीं। उनके अस्वस्थ होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अर्जुन मुंडा से बातचीत कर सायरा मुंडा के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी थी।

सायरा मुंडा का जीवन कठिन परिस्थितियों में परिवार को संभालने की मिसाल रहा। वर्ष 1971 में पति गणेश मुंडा के निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। आर्थिक अभावों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेतों में परिश्रम कर बच्चों का पालन-पोषण व पढ़ाई सुनिश्चित की। तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा अपने जीवन और सार्वजनिक सफर में मां के संघर्ष व मार्गदर्शन को हमेशा अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते रहे हैं।

परिजनों के अनुसार, सायरा मुंडा की अंतिम यात्रा सोमवार दोपहर 1:00 बजे घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास से निकलेगी और स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Arjun Munda Ganesh Munda JAMSHEDPUR Jharkhand News Saira Munda Saira Munda death Swarnarekha Ghat Tata Motors Hospital
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleस्टेथोस्कोप से रैकेट तक: जमशेदपुर के डॉक्टरों ने टेबल टेनिस कोर्ट पर दिखाया दमखम; डॉ. समीर, डॉ. संजीता और डॉ. विभूति बने चैंपियन
Next Article आदित्यपुर नगर निगम को चेतावनी, 15 दिन में सुधरे सफाई व पेयजल व्यवस्था, वरना सड़क पर उतरेंग लोग
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

डिमना लेक की लहरों पर दिखा तैराकों का रोमांच: TSAF स्विमाथॉन 2.0 में 7 राज्यों के 121 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, 64 वर्षीय बुजुर्ग ने जीता सबका दिल

November 23, 2026
झारखंड

जमशेदपुर और कोल्हान में थमेगा ‘अकवान’ का असर: 24 नवंबर से साफ होगा आसमान, गिरेगा पारा

November 23, 2026
झारखंड

जमशेदपुर के टेल्को में 19 वर्षीय बेटी ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मेडिकल जांच के साथ पुलिस जांच तेज

November 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

डिमना लेक की लहरों पर दिखा तैराकों का रोमांच: TSAF स्विमाथॉन 2.0 में 7 राज्यों के 121 प्रतिभागियों ने दिखाया दम, 64 वर्षीय बुजुर्ग ने जीता सबका दिल

November 23, 2026

जमशेदपुर और कोल्हान में थमेगा ‘अकवान’ का असर: 24 नवंबर से साफ होगा आसमान, गिरेगा पारा

November 23, 2026

100 दिनों का संसदीय सन्नाटा और 850 सीटों की बिसात, परिसीमन बिल पर आर-पार के मूड में मोदी सरकार, विपक्ष ने रखीं 4 शर्तें

November 23, 2026

जमशेदपुर के टेल्को में 19 वर्षीय बेटी ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, मेडिकल जांच के साथ पुलिस जांच तेज

November 23, 2026

आदित्यपुर नगर निगम को चेतावनी, 15 दिन में सुधरे सफाई व पेयजल व्यवस्था, वरना सड़क पर उतरेंग लोग

November 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost