Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: बिष्टूपुर में कारोबारी अजय भालोटिया पर हमला, दिलीप मुरारका पर गाली-गलौज, क्रिकेट बैट से हमला का आरोप
झारखंड

Jamshedpur: बिष्टूपुर में कारोबारी अजय भालोटिया पर हमला, दिलीप मुरारका पर गाली-गलौज, क्रिकेट बैट से हमला का आरोप

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 3, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में दो कारोबारियों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मंगल भवन, जुबली रोड स्थित बंगला नंबर-10 निवासी कारोबारी अजय भालोटिया ने मिलेनियम टावर निवासी दिलीप मुरारका पर गाली-गलौज, मारपीट और क्रिकेट बैट से हमला करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अजय ने बिष्टूपुर थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने 2 अक्टूबर को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अजय भालोटिया के अनुसार, 30 सितंबर की रात करीब 9 बजे वह यूनाइटेड क्लब में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान दिलीप मुरारका क्लब से बाहर निकल रहे थे। पुराना परिचय होने के कारण अजय ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया। आरोप है कि बातचीत के दौरान पुरानी बात को लेकर दिलीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और अजय के साथ मारपीट करते हुए उन्हें खींचकर बाहर ले गए।

अजय का आरोप है कि क्लब के सिक्योरिटी गेट के पास भी उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उन्हें वहां से बाहर किया। इसके बाद 1 अक्टूबर की सुबह करीब 8:30 बजे अजय लोयोला स्कूल के पीछे स्थित एक चाय दुकान से अपने घर लौट रहे थे। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान दिलीप कार से वहां पहुंचे और रास्ता रोक दिया। आरोप है कि वह क्रिकेट बैट लेकर कार से बाहर निकले और अजय की बायीं आंख तथा पेट के बायीं ओर बैट से हमला किया। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वीडियो सामने आने के बाद अजय ने बिष्टूपुर थाने पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिलीप मुरारका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

attacked in Bistupur; Dilip Murarka accused of Businessman Ajay Bhalotia JAMSHEDPUR Jamshedpur: बिष्टूपुर में कारोबारी अजय भालोटिया पर हमला verbal abuse and assault with a cricket bat. क्रिकेट बैट से हमला का आरोप दिलीप मुरारका पर गाली-गलौज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleElection commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’
Next Article Jamshedpur SSP ने ड्यूटी में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया सस्पेंड
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur SSP ने ड्यूटी में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया सस्पेंड

October 3, 2026
झारखंड

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026
झारखंड

Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

October 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur SSP ने ड्यूटी में लापरवाही पर सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को किया सस्पेंड

October 3, 2026

Jamshedpur: बिष्टूपुर में कारोबारी अजय भालोटिया पर हमला, दिलीप मुरारका पर गाली-गलौज, क्रिकेट बैट से हमला का आरोप

October 3, 2026

Election commission…जिन राज्यों में SIR पूरा हुआ, वहां छूट गए और नए मतदाताओं के लिए चलेगा ‘विशेष अभियान’

October 3, 2026

Jamshedpur: बिरसानगर में प्रेम-प्रसंग के बाद युवक हो गया लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

October 3, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा पुलिस ने अपराधी अनुप बंगाली को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 17 से अधिक मामले

October 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.