Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » बिहार का परिवहन विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर!, 15 बैंक खाते, 11 प्लॉट, फ्लैट और कैश ही कैश
बिहार

बिहार का परिवहन विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर!, 15 बैंक खाते, 11 प्लॉट, फ्लैट और कैश ही कैश

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 1, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
  • परिवहन विभाग के ASI अमित गुप्ता पर ईओयू का शिकंजा; आरा और पटना में 11 भूखंड, फ्लैट व ₹1.49 करोड़ की बेनामी संपत्ति उजागर

पटना. बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का ताबड़तोड़ अभियान जारी है. ताजा मामले में कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर तैनात परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक (ASI) अमित कुमार गुप्ता ईओयू के रडार पर आ गए हैं. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओयू की टीमों ने गुप्ता के पटना, आरा और कैमूर स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर उनकी अकूत संपत्ति का खुलासा किया है.

आय से 148% अधिक संपत्ति का खुलासा

ईओयू की शुरुआती जांच में सामने आया है कि अमित कुमार गुप्ता ने अपनी ज्ञात वैध आय की तुलना में 148.10% अधिक अवैध संपत्ति जमा की है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अधिकारी ने अपनी सेवा अवधि के दौरान लगभग ₹1.49 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है. इस बाबत उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पटना और आरा में 11 प्लॉट, फ्लैट्स और महंगी गाड़ियां

छापेमारी के दौरान जांच अधिकारियों को जो सबूत मिले हैं, वे हैरान करने वाले हैं:

  • जमीन और मकान: आरा और पटना में कुल 11 कीमती भूखंड (प्लॉट), बहुमंजिला मकान और लग्जरी फ्लैट्स से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं.
  • कंपनी और बिजनेस में निवेश: दिल्ली और नोएडा की रियल एस्टेट व बिजनेस पार्क प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों में निवेश के साक्ष्य मिले हैं.
  • लक्जरी वाहन व कैश: तलाशी के दौरान अधिकारियों ने ₹3 लाख से अधिक नकद, एक टाटा टियागो, एक इलेक्ट्रिक कार और 13 महंगी घड़ियां जब्त की हैं.

15 बैंक खातों की जानकारी, लॉकर खंगाल रही टीम

जांच टीम को अमित कुमार गुप्ता और उनके परिजनों के नाम पर विभिन्न बैंकों में स्थित 15 खातों और पासबुक की जानकारी मिली है, जिनमें लाखों रुपये जमा हैं. इन खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके अलावा बैंक लॉकर, म्यूचुअल फंड में ₹30 लाख से अधिक का निवेश, और ₹10 लाख से अधिक की एलआईसी (LIC) पॉलिसियों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

2013 में हुई थी नियुक्ति

अमित कुमार गुप्ता वर्ष 2013 में परिवहन विभाग में प्रवर्तन अवर निरीक्षक के पद पर नियुक्त हुए थे. उनकी पहली तैनाती पूर्णिया में हुई थी, जिसके बाद वे मुजफ्फरपुर, छपरा, अररिया और पटना समेत कई जिलों में पदस्थापित रहे. वर्तमान में वे कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर तैनात थे, जहां से लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह बड़ी कार्रवाई की गई है.

अमित गुप्ता ASI आर्थिक अपराध इकाई ईओयू छापेमारी ईओयू रेड पटना बिहार पुलिस बिहार भ्रष्टाचार खबर बेनामी संपत्ति मोहनिया चेकपोस्ट
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleचक्रधरपुर मंडल के तीन स्टेशनों पर 7 M-UTS सहायकों की होगी नियुक्ति, बेरोजगार युवाओं के लिए शानदार अवसर
Next Article निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के नियम बदले; अब नहीं खंगालना होगा 2003 का रिकॉर्ड, झारखंड में दावा-आपत्ति की मियाद खत्म
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

बिहार

BIHAR: शिक्षा विभाग का फरमान, अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की रेटिना स्कैन से बनेगी हाजिरी, फर्जीवाड़ा रोकने की पहल

November 12, 2026
बिहार

BIHAR: पटना में 5 लाख की घूस लेते पथ निर्माण विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार, विजिलेंस टीम को देख खिड़की से फेंके नोट

November 9, 2026
बिहार

दिवाली पर नरसंहार: आरा में डीजे पर गाना बजाने के विवाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर दो सगे भाइयों की हत्या, पांच गंभीर

November 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जनजातीय संस्कृति और कला का महाकुंभ: जमशेदपुर में ‘संवाद 2026’ का भव्य आगाज, 15 राज्यों की विरासत का अनूठा संगम

November 16, 2026

पोटका में खिड़की तोड़कर घर में घुसे चोर, 15 लाख के नकदी-जेवरात लेकर फरार

November 16, 2026

दिल्ली में 21.78 लाख की साइबर ठगी का आरोपित गिरिडीह से गिरफ्तार

November 16, 2026

राजधानी दिल्ली बनेगी मेडिकल हब: 20 नवंबर से शुरू होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, रोबोटिक और एआई आधारित हार्ट सर्जरी पर होगा महामंथन

November 16, 2026

पॉक्सो केस: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सख्त नजर, राज्य के शीर्ष तीन अधिकारियों से मांगा जवाब

November 16, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost