Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Bindal Mall Firing: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ
झारखंड

Bindal Mall Firing: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 29, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. सोनारी थाना क्षेत्र स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. कांड की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार चार आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर से जमशेदपुर लाया गया है.आरोपियों से बिष्टुपुर और सोनारी थाना में अलग-अलग पूछताछ की जा रही है. इससे पहले रायपुर पुलिस ने भी चारों से पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, रायपुर टोल प्लाजा से भागने के दौरान मनोज सरकार, दीपू ओझा, शंकर मुंडा और टीटू शर्मा को गिरफ्तार किया गया. चारों आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर फरार हो रहे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया है.

जांच में सामने आया है कि चारों पर फायरिंग की साजिश रचने का आरोप है. पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि रेलवे समेत अन्य जमीन के कारोबार में डोमिनिक सेमसन का बढ़ता हस्तक्षेप घटना की वजह तो नहीं बना. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं और पूरे घटनाक्रम में साजिशकर्ताओं की भूमिका काफी हद तक स्पष्ट हो चुकी है.

बताया जा रहा है कि डोमिनिक से पूछताछ के दौरान ही पुलिस को साजिशकर्ताओं के बारे में अहम सुराग मिले थे. अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर फायरिंग की पूरी साजिश, हमलावरों से उनके संपर्क और घटना के पीछे के मकसद की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है.

गौरतलब है कि शनिवार को सोनारी के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में अपराधियों ने गोलीबारी कर चार लोगों को घायल कर दिया था. घायलों में डोमिनिक सेमसन, दिलशाद, रिजवान और सोनारी निवासी कृष्णा चौधरी शामिल हैं। सभी का इलाज चल रहा है, जबकि दो घायलों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है.

at the Bistupur and Sonari Bindal Mall Firing Bindal Mall Firing: The four conspirators arrested in the Udupi Restaurant firing case have been brought to interrogation is underway Jamshedpur from Chhattisgarh; police stations. उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को चल रही पूछताछ छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए बिष्टुपुर व सोनारी थाना में
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleउत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने तैयार किया 25 संभावित उम्मीदवारों का पैनल, कुमार विश्वास और स्मृति ईरानी के नाम पर चर्चा तेज
Next Article DMFT Fund में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए, सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम, जानें मामला?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Maa Durga की मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने जारी किए ये निर्देश?

September 29, 2026
झारखंड

Jharkhand: बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना नाबालिग भाई को भारी पड़ा, प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे फेंक कर मार डाला

September 29, 2026
झारखंड

YES Bank ने Loan की राशि चुकाने के बाद भी खाते से काट लिए 41,384 रुपये, अब Chibasa की उपभोक्ता अदालत ने दिया ब्याज, मुआवजा सहित 45 दिनों में भुगतान का आदेश?

September 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Maa Durga की मूर्ति निर्माण से लेकर विसर्जन तक इन नियमों का रखना होगा ध्यान, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण ने जारी किए ये निर्देश?

September 29, 2026

Jharkhand: बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना नाबालिग भाई को भारी पड़ा, प्रेमी ने दो साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा, सड़क से गुजर रहे हाइवा के नीचे फेंक कर मार डाला

September 29, 2026

YES Bank ने Loan की राशि चुकाने के बाद भी खाते से काट लिए 41,384 रुपये, अब Chibasa की उपभोक्ता अदालत ने दिया ब्याज, मुआवजा सहित 45 दिनों में भुगतान का आदेश?

September 29, 2026

DMFT Fund में बड़ा घोटाला! राउरकेला के निजी अस्पताल को 98.85 करोड़ की जगह 109.45 करोड़ दिए, सुंदरगढ़ में बन गए स्टेडियम, जानें मामला?

September 29, 2026

Bindal Mall Firing: उडुपी रेस्टोरेंट फायरिंग मामले में गिरफ्तार 4 साजिशकर्ताओं को छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर लाए गए, बिष्टुपुर व सोनारी थाना में चल रही पूछताछ

September 29, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.