Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर
झारखंड

Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 26, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के गोलमुरी में केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई लूट की जांच के लिए 20 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। दरअसल, मस्जिद रोड स्थित केनरा बैंक में गुरुवार को 33 करोड़ का सोना और 42 लाख नकद लूट मामले में बिहार का सुबोध सिंह गिरोह SIT के रडार पर आ गया है। गिरोह का मोडस ऑपरेंडी बारिश और सन्नाटे के समय रेनकोट या हेलमेट पहनकर बैंक में घुसना, कर्मचारियों को बंधक बनाना और मुख्य रूप से गोल्ड लोन का सोना लूटना रहा है।

सुबोध सिंह फिलहाल जेल में, पर नेटवर्क सक्रिय
सुबोध सिंह फिलहाल जेल में है, लेकिन जेल के अंदर से ही उसका नेटवर्क झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है।

चार साल पहले इसी तर्ज पर हुई थी डकैती
18 अगस्त 2022 को मानगो स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी दिनदहाड़े इसी तर्ज पर करोड़ों की डकैती हुई थी। उस वारदात में भी डकैतों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर मुख्य रूप से गोल्ड लोन का सोना निशाना बनाया था। इस गिरोह के गुर्गे पारडीह काली मंदिर के समीप एक होटल तक बाइक से गए थे और वहां पहले से पार्क किए गए कंटेनर में छुपकर बिहार भाग गए थे। हाल ही में इस गिरोह के कई शूटर जमानत पर बाहर आए हैं।

केनरा बैंक में कैसे हुई लूट
गुरुवार सुबह छह हथियारबंद डकैतों ने करीब एक घंटे तक डकैती की। बारिश और सन्नाटे की आड़ में रेनकोट पहने पांच अपराधी सुबह 9:10 बजे बैंक में घुसे। बैंक का ताला सफाईकर्मी आकाश नाग और चाय बनाने वाली नूतन ने खोला था। दोनों को गनप्वाइंट पर लेकर बदमाश अंदर घुस गए। आम ग्राहकों के लिए बैंक खुलने का समय सुबह 10 बजे है। बदमाश 42 लाख रुपए नकद और गोल्ड लोन के एवज में ग्राहकों से जमा कराया करीब 33.20 करोड़ रुपए मूल्य का सोना लूटकर ले गए। 23.8 किलो सोना (650 पैकेट में सीलबंद) था। डकैतों का एक साथी सीढ़ियों के पास रेकी के लिए तैनात था।

Bihar-based gang on the radar. Canara Bank in Golmuri; Canara Bank robbery; Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच SIT investigating the robbery at बिहार का गिरोह रडार पर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद

September 26, 2026
झारखंड

Jharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस

September 26, 2026
झारखंड

Canara Bank Loot: केनरा बैंक डकैती के बाद ADG मनोज कौशिक ने जमशेदपुर पहुंचकर लिया जायजा,अपराधियों पर 2-2 लाख इनाम घोषित

September 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर

September 26, 2026

Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद

September 26, 2026

Jharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस

September 26, 2026

Canara Bank Loot: केनरा बैंक डकैती के बाद ADG मनोज कौशिक ने जमशेदपुर पहुंचकर लिया जायजा,अपराधियों पर 2-2 लाख इनाम घोषित

September 26, 2026

JAMSHEDPUR: साकची में किन्नर समुदाय और पुलिस में भिड़ंत, जमकर काटा बवाल, हाथापाई, फट गई पुलिसकर्मी की वर्दी

September 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.