Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद
झारखंड

Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 26, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के कारण पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए, यातायात और बिजली आपूर्ति बाधित हुई, जमशेदपुर में बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे से शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे तक 56.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही थी और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों को जोड़ने वाले खरकई पुल के पास दोपहर 12 बजे नदी का जलस्तर 129.860 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 129 मीटर से ऊपर था। एक अधिकारी ने बताया कि मानगो पुल के पास स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर सुबह 10 बजे 120.54 मीटर था, जबकि खतरे का निशान 121.50 मीटर है।

12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश
लगातार हो रही बारिश की आशंका को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एक महत्वपूर्ण एहतियाती कदम उठाया है. प्रशासन ने 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद रखने का निर्देश जारी किया है.

बारिश की कमी घटकर तीन प्रतिशत रह गई
राज्यभर में बारिश के कारण झारखंड में बारिश की कमी शुक्रवार को घटकर तीन प्रतिशत रह गई। आईएमडी के अनुसार, बारिश में 19 प्रतिशत तक का विचलन सामान्य माना जाता है। राज्य के आठ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। इनमें पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक 47 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 21 प्रतिशत और रांची में 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है।

बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना
रांची स्थित मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बृहस्पतिवार रात से झारखंड के कुछ हिस्सों में गहरे दबाव क्षेत्र के छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने के कारण तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। उन्होंने कहा, शनिवार से बारिश की तीव्रता कम होने की संभावना है। 27 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है।”

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लोहरदगा, लातेहार, गुमला और सिमडेगा में बहुत भारी बारिश को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जबकि इसी अवधि के लिए 14 जिलों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी ने पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए आकस्मिक बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया है।

enters several areas; Jamshedpur Weather: Heavy rains cause Jamshedpur; water relief expected starting today. Subarnarekha and Kharkai rivers to overflow in आज से राहत की उम्मीद कई इलाकों में घुसा पानी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस
Next Article Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर

September 26, 2026
झारखंड

Jharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस

September 26, 2026
झारखंड

Canara Bank Loot: केनरा बैंक डकैती के बाद ADG मनोज कौशिक ने जमशेदपुर पहुंचकर लिया जायजा,अपराधियों पर 2-2 लाख इनाम घोषित

September 26, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Canera Bank Loot: गोलमुरी के केनरा बैंक में लूट मामले में SIT कर रही जांच, बिहार का गिरोह रडार पर

September 26, 2026

Jamshedpur Weathear: जमशेदपुर में भारी बारिश से उफनायी स्वर्णरेखा और खरकई नदी, कई इलाकों में घुसा पानी, आज से राहत की उम्मीद

September 26, 2026

Jharkhand Highcourt ने CCTV लगाने के आदेश पर DGP तदाशा मिश्रा को जारी किया अवमानना नोटिस

September 26, 2026

Canara Bank Loot: केनरा बैंक डकैती के बाद ADG मनोज कौशिक ने जमशेदपुर पहुंचकर लिया जायजा,अपराधियों पर 2-2 लाख इनाम घोषित

September 26, 2026

JAMSHEDPUR: साकची में किन्नर समुदाय और पुलिस में भिड़ंत, जमकर काटा बवाल, हाथापाई, फट गई पुलिसकर्मी की वर्दी

September 26, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.