Jamshedpur. घाटशिला विधानसभा से विधायक सोमेश सोरेन की स्कॉट गाड़ी एक सड़क हादसे का शिकार हो गया है. इस घटना मे उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों के घायल होने की सूचना है. घायलों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया है. जहा सारे जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. हालांकि, एक जवान को ज्यादा चोट आयी है। वहीं स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दी गयी. इसके बाद विधायक सोमेश सोरेन ने सारे गार्ड को वहां से अस्पताल भेजा, जहा उनका इलाज चल रहा है.
हादसे मे चालक आशीष शर्मा, रोहित वर्मा तथा बॉडीगार्ड पोलिश किस्कु और सुरई हेंब्रम घायल हुए. सभी घायलों को इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल लाया गया. अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद बताया गया कि रोहित वर्मा को अधिक चोट लगी है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


