Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार
झारखंड

Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर में अवैध जुआ और लॉटरी के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के सीतारामडेरा और साकची थाना क्षेत्रों में अलग-अलग छापेमारी कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकदी, मोबाइल फोन, जुआ-लॉटरी से संबंधित कागजात, लॉटरी बोर्ड और अन्य सामान बरामद किए हैं। पहली कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध रूप से जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम गठित कर इलाके की घेराबंदी की गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जबकि राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने राहुल के पास से 1,820 रुपये नकद, सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी से संबंधित पेपर चार्ट बरामद किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आम लोगों को जल्द पैसा कमाने का लालच देकर जुआ और लॉटरी के जरिए ठगी किए जाने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं।

वहीं, दूसरी कार्रवाई साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन इलाके में की गई। यहां अवैध लॉटरी और जुआ संचालन की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नीरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।
इनके पास से पुलिस ने दो लॉटरी बोर्ड, 2,510 रुपये नकद, अलग-अलग नंबर लिखी कॉपियां, रियलमी मोबाइल और गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों द्वारा अधिक पैसे का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से सट्टा लगवाने की बात सामने आई है।

दोनों मामलों में पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस अवैध जुआ और लॉटरी कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

crackdown on illegal gambling and lottery four arrested from Jamshedpur: Major police Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Sitaramdera and Sakchi. सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleGhatsila: घाटशिला में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरा घटनाक्रम?
Next Article Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Naxal Surrender: पूर्वी सिंहभूम का रामप्रसाद मांडी उर्फ सचिन समेत 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सभी कोल्हान क्षेत्र में थे सक्रिय

September 23, 2026
झारखंड

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 13 से 14 साल की उम्र की 3 लड़कियों का अपहरण, सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

September 23, 2026
झारखंड

Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Naxal Surrender: पूर्वी सिंहभूम का रामप्रसाद मांडी उर्फ सचिन समेत 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सभी कोल्हान क्षेत्र में थे सक्रिय

September 23, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 13 से 14 साल की उम्र की 3 लड़कियों का अपहरण, सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

September 23, 2026

Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार

September 23, 2026

Ghatsila: घाटशिला में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरा घटनाक्रम?

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.