Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Ghatsila: घाटशिला में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरा घटनाक्रम?
झारखंड

Ghatsila: घाटशिला में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरा घटनाक्रम?

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 23, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ghatsila. घाटशिला थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी, काशिदा में 55 वर्षीय महिला उमा गोस्वामी की हत्या के मामले में पुलिस ने उनके 34 वर्षीय बेटे गोवर्धन गोस्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गुस्से में लकड़ी के कुंदे से अपनी मां के सिर पर वार कर हत्या कर दी और शव को कमरे में छोड़कर साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया
जानकारी के अनुसार, उमा गोस्वामी अपने बेटे गोवर्धन के साथ रहती थीं। परिजनों के मुताबिक गोवर्धन का स्वभाव गुस्सैल था और अक्सर मां के साथ विवाद होता था।

19 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे मां की तबीयत खराब होने पर उन्होंने अस्पताल ले जाने की बात कही और डांट-फटकार की। इसी दौरान गुस्से में गोवर्धन ने लकड़ी के कुंदे से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में छोड़ दिया और कमरे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। पुलिस के अनुसार, वह पिछले तीन-चार दिनों से घर के दूसरे कमरे में सो रहा था और बाहर से खाना लाकर वापस घर में छिप जाता था।

इस बीच 19 से 21 सितंबर तक घर से कोई हलचल या आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों ने मृतका की बड़ी बेटी को सूचना दी। 21 सितंबर की रात बेटी और परिजन घाटशिला पहुंचे। घर अंदर से बंद था। गोवर्धन के दरवाजा खोलने पर कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी। कमरे में फर्श पर उमा गोस्वामी का सड़ा हुआ शव पड़ा मिला।

मामले में मृतका की बेटी प्रमिला सिंह की शिकायत पर घाटशिला थाना में कांड संख्या 56/2026, दिनांक 22 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 103(1) और 238(a) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का कुंदा बरामद किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई प्रेम कुमार निषाद को दी गयी है। कार्रवाई में घाटशिला थाना प्रभारी भूषण कुमार, एसआई प्रेम कुमार निषाद, उमेश कुमार, पंकज कालिंदी, नरेंद्र सिंह समेत थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

full account of the incident. Ghatsila: Son arrested for allegedly Ghatsila: घाटशिला में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार murdering his mother; police reveal details—read the जानें पूरा घटनाक्रम? पुलिस ने किया खुलासा
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, सुरक्षा बलों ने कुड़लुंग पहाड़ और जोभी जंगल से इंसास समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद
Next Article Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Naxal Surrender: पूर्वी सिंहभूम का रामप्रसाद मांडी उर्फ सचिन समेत 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सभी कोल्हान क्षेत्र में थे सक्रिय

September 23, 2026
झारखंड

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 13 से 14 साल की उम्र की 3 लड़कियों का अपहरण, सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

September 23, 2026
झारखंड

Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ

September 23, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Naxal Surrender: पूर्वी सिंहभूम का रामप्रसाद मांडी उर्फ सचिन समेत 3 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर, सभी कोल्हान क्षेत्र में थे सक्रिय

September 23, 2026

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर में 13 से 14 साल की उम्र की 3 लड़कियों का अपहरण, सभी को सुरक्षित बचाया गया, दो किशोर धराए

September 23, 2026

Jharkhand Highcourt के 3 नए न्यायाधीशों को मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक ने दिलाई शपथ

September 23, 2026

Jamshedpur: अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सीतारामडेरा और साकची से चार लोग गिरफ्तार

September 23, 2026

Ghatsila: घाटशिला में मां की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा, जानें पूरा घटनाक्रम?

September 23, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.