Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » ‘क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम, वो इरादा’…‘देश पूछ रहा है मोदीजी ‘अच्छे दिन’ कहां गए? महंगाई को लेकर Congress का PM मोदी पर तंज
देश/दुनिया

‘क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम, वो इरादा’…‘देश पूछ रहा है मोदीजी ‘अच्छे दिन’ कहां गए? महंगाई को लेकर Congress का PM मोदी पर तंज

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 22, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. कांग्रेस ने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर सोमवार को आरोप लगाया कि महंगाई ने मध्यम वर्ग और गरीबों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, लेकिन ‘अच्छे दिन’ का वादा करने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुप हैं. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 1977 की हिंदी फिल्म ‘हम किसी से कम नहीं’ के एक मशहूर गाने का उल्लेख करते हुए भी सरकार पर निशाना साधा और लिखा, ‘क्या हुआ तेरा वादा? वो क़सम, वो इरादा?’

बढ़ती महंगाई का ऐसे किया दावा
उन्होंने दावा किया कि पिछले एक महीने में मसालों के दाम में 10 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है. कांग्रेस महासचिव के अनुसार, छोटी इलायची की कीमत 4,000 रुपये से बढ़कर 4,400 रुपये प्रति किलोग्राम, बड़ी इलायची 2,400 रुपये से बढ़कर 2,800 रुपये और जीरा 360 रुपये से बढ़कर 400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है. उन्होंने कहा कि जावित्री की कीमत भी 2,500 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. रमेश ने दावा किया कि अरहर दाल की कीमत 100 रुपये से बढ़कर 130 रुपये प्रति किलोग्राम, चना दाल की 70 रुपये से बढ़कर 100 रुपये और उड़द की 120 रुपये से बढ़कर 140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. उन्होंने कहा कि सरसों तेल की कीमत 190 रुपये से बढ़कर 210 रुपये प्रति लीटर और सफोला तेल की कीमत 240 रुपये से बढ़कर 280 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

प्याज की कीमतों पर भी घेरा
प्याज की कीमतों का उल्लेख करते हुए रमेश ने दावा किया कि जून से सितंबर के दौरान इसकी अखिल भारतीय औसत खुदरा कीमत 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 53.78 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, यानी करीब 82.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब परिवारों के लिए दाल और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री खरीदना मुश्किल होता जा रहा है. रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर महंगाई के मुद्दे पर चुप रहने का आरोप लगाते हुए कहा, ‘देश पूछ रहा है कि ‘अच्छे दिन’ कहां गए प्रधानमंत्री जी? सिर्फ प्रवचनों में बचे हैं क्या? उन्होंने सवाल किया, ‘‘जनता भूखी रहे, सरकार चुप रहे…, क्या यही है नया भारत?’’

— Congress takes a dig at "What happened to your promise Modi-ji PM Modi over inflation that resolve?"... "The nation is asking that vow the 'Achhe Din' (good days) gone?" where have
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: पहले नक्सलियों के खिलाफ इस्तेमाल किया, बाद में मरवा दिया, मुठभेड़ में मारे गए TSPC सुप्रीमो के पूर्व विधायक भाई का झारखंड पुलिस पर गंभीर आरोप
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

Congress का दावा: SIR अब बन चुकी है ‘भस्मासुर’… आडवाणी, विदेश मंत्री जयशंकर समेत कई BJP नेताओं को मिल रहा नोटिस

September 21, 2026
देश/दुनिया

Tata Sons में रार बरकरार! चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति के फैसले से नाखुश टाटा ट्रस्ट्स ने 4:1 की वोटिंग पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

September 21, 2026
देश/दुनिया

हरदोई में पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष, पति ने काटी नाक तो पत्नी ने ‘प्राइवेट पार्ट’ काट डाला

September 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

‘क्या हुआ तेरा वादा, वो क़सम, वो इरादा’…‘देश पूछ रहा है मोदीजी ‘अच्छे दिन’ कहां गए? महंगाई को लेकर Congress का PM मोदी पर तंज

September 22, 2026

Jharkhand: पहले नक्सलियों के खिलाफ इस्तेमाल किया, बाद में मरवा दिया, मुठभेड़ में मारे गए TSPC सुप्रीमो के पूर्व विधायक भाई का झारखंड पुलिस पर गंभीर आरोप

September 22, 2026

‘रात साथ बिताने’ लड़की के घर गए थे दो लड़के, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर तीनों को गांव में घुमाया, पुलिस ने छुड़ाया, जानें पूरा मामला

September 22, 2026

‘भाड़े’ पर ‘पिस्तौल’ लिया, फिर बाइक लूटी और पहुंच गए सीएसपी लूटने, महिला ने दिखाई बहादुरी, लुटेरे से छीना हथियार, दोनों बदमाशों को पुलिस के किया हवाले

September 22, 2026

Railway में यात्री सुविधा का ऐसा हाल…! चलती Train के Sleeper Coach में सीट के नीचे से निकला ‘करैत सांप’, दहशत में आए यात्री

September 22, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.