Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया
देश/दुनिया

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 18, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. सीबीआई ने एक पूर्व आयकर आयुक्त और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने यह कार्रवाई अधिकारी के खिलाफ 2025 के एक रिश्वत मामले की मौजूदा जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर की। जांच में पता चला कि आरोपी अधिकारी ने 2.34 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित की थी। सीबीआई ने अधिकारी की वैध आय और खर्चों की गणना करने के बाद आरोप लगाया कि 1.11 करोड़ रुपये की संपत्ति के लिए कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया और इसे आय से अधिक संपत्ति के रूप में वर्गीकृत किया गया।

नयी प्राथमिकी में सीबीआई ने पूर्व अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अधिकारी हैदराबाद में आयकर आयुक्त (छूट) के पद पर तैनात थे, जबकि उनकी पत्नी नयी दिल्ली स्थित बल मुख्यालय में सीआईएसएफ की डीआईजी के पद पर तैनात थीं।

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पूर्व अधिकारी की पत्नी ने संपत्ति अर्जित करने में उनकी ‘‘मदद’’ की। मई 2025 में सीबीआई ने कथित रिश्वत मामले में संबंधित अधिकारी और उनकी पत्नी के आवास पर तलाशी ली थी। इस दौरान संपत्तियों के विवरण वाली पर्चियों के अलावा 54 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए थे।

The CBI has registered a case against a former Income Tax Commissioner and his wife—a Deputy Inspector General in the CISF—in a disproportionate assets case.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleचंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को बोर्ड की मंजूरी के बाद Tata Sons ने समर्थन में और Tata Trust ने विरोध में जारी किया बयान, जानें किसने क्या कहा?
Next Article Jharkhand: झारखंड समेत देशभर की 25 Mines की करेगा नीलामी, इनमें से 21 नयी खदान, 47,500 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को बोर्ड की मंजूरी के बाद Tata Sons ने समर्थन में और Tata Trust ने विरोध में जारी किया बयान, जानें किसने क्या कहा?

September 18, 2026
कारोबार

Tata Sons में बड़ा फैसला! निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन नियुक्त किया, Tata trust के चेयरमैन Novel Tata ने किया विरोध

September 17, 2026
देश/दुनिया

Supreme court का RBI को निर्देश: लोन के जरिये खरीदे गए वाहन जब्त करने के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें

September 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Saraikela में ED की छापेमारी, सहकारी बैंक ‘धोखाधड़ी’ मामले में संजय डालमिया के ठिकाने पर दबिश, 35 करोड़ के लोन भुगतान न करने के मामले में चल रही कार्रवाई

September 18, 2026

टाटानगर में ₹383.78 करोड़ की लागत से बनेगा वंदे भारत कोच मेंटेनेंस डिपो

September 18, 2026

JAMSHEDPUR: टेल्को में बेकाबू होकर स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल, सुरक्षा पर सवाल

September 18, 2026

Jharkhand: झारखंड समेत देशभर की 25 Mines की करेगा नीलामी, इनमें से 21 नयी खदान, 47,500 करोड़ राजस्व मिलने का अनुमान

September 18, 2026

CBI ने आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व आयकर आयुक्त और CISF में उप महानिरीक्षक रहीं उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया

September 18, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.