Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में अगले पांच दिनों तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी आसमान में बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन के आसार हैं।18 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए कई स्थानों पर गर्जन-वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी है। 19 और 20 सितंबर को भी बादल छाए रहने तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है।


