Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Adityapur के आशियाना चौक से Gun Point पर युवक को उठा ले गये, पुलिस की घेराबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार
झारखंड

Adityapur के आशियाना चौक से Gun Point पर युवक को उठा ले गये, पुलिस की घेराबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 15, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के अति-व्यस्त आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशियाना चौक से सोमवार शाम एक युवक का अपहरण किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी की तत्परता और पूरे जिले में तत्काल कराई गई सघन नाकेबंदी के कारण पुलिस की घेराबंदी से घबराए आरोपी युवक हामिद उर्फ अल्ताफ को कपाली के पास तमोलिया में छोड़कर मौके से फरार हो गए.

घटनाक्रम के संबंध में चश्मदीदों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब चार से पांच युवक काले रंग की संदिग्ध चार पहिया गाड़ी से आशियाना चौक पहुंचे. आरोपियों ने वहां खड़ी एक सफेद कार से हामिद उर्फ अल्ताफ को जबरन नीचे उतारा और अपनी गाड़ी में बैठा लिया तथा गम्हरिया-कांड्रा मार्ग की ओर तेजी से भाग निकले. घटना के तुरंत बाद युवक के मामा अफसर अली ने पुलिस को सूचित करते हुए हथियार के बल पर भांजे के अपहरण का आरोप लगाया. अपहरण की सूचना मिलते ही सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया और पूरे जिले की पुलिस को हाई अलर्ट पर डाल दिया.

एसपी के निर्देश पर सरायकेला, आदित्यपुर, गम्हरिया, कपाली और जमशेदपुर से सटने वाली सभी सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर सघन वाहन जांच शुरू कर दी गई. हर रास्ते पर पुलिस की चेकिंग देख घबराए अपहरणकर्ता युवक अल्ताफ को तमोलिया के पास सड़क किनारे छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले, जहां से पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस सूत्रों और प्रारंभिक तफ्तीश के अनुसार पूरा मामला आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा प्रतीत हो रहा है.

जांच में सामने आया है कि घटना से ठीक पहले पीड़ित अल्ताफ ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के कुछ परिचित युवकों को फोन कर किसी विवाद की आशंका जताई थी और मौके पर पहुंचने को कहा था. अल्ताफ करीब 5 साल पहले आदित्यपुर में रहता था.

Adityapur News Ashiana Chowk Kidnapping Hamid Alias Altaf Jharkhand Crime News Manoj Swargiary SP Seraikela Police Tamolia Crime News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Article₹2,000 तक के UPI ट्रांजेक्शन पर सरकार का बड़ा फैसला: क्या आगे बढ़ेंगे डिजिटल पेमेंट के चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई
Next Article Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand: Gangster प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कर शहर में घुमाया

September 15, 2026
झारखंड

Vijya Garden Sucide: बारीडीह के विजया गार्डन फेज-7 में दर्दनाक हादसा, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत

September 15, 2026
झारखंड

Tata Steel UISL के कर्मचारियों के बोनस को लेकर हुआ समझौता हुआ. इस साल कर्मचारियों को 17.85 फीसदी राशि मिलेगी

September 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

IGNOU ने लॉन्च किया 1 साल का एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज (MADVSOY) कोर्स, मात्र ₹8,000 में लें एडमिशन

September 15, 2026

Rourkela Circuit House में मॉडल और Adult Web Series अभिनेत्री को मिला VIP ट्रीटमेंट, वीडियो सामने आने से विवाद, रिटायर SP के बेटे समेत दो लोगों से पूछताछ

September 15, 2026

पटना हाईकोर्ट का तलाक पर फैसला: जीवनसाथी को ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखना अवैध संबंध का आधार नहीं

September 15, 2026

Love Triangle Murder: प्रेमी ने प्रेमिका को गला घोंटकर मारा, शव को ठिकाने लगाने बाइक पर लेकर जा रहा था, तभी पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया, जानें पूरा मामला?

September 15, 2026

Adityapur के आशियाना चौक से Gun Point पर युवक को उठा ले गये, पुलिस की घेराबंदी के बाद तमोलिया में छोड़कर हुए फरार

September 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.