Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: Gangster प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कर शहर में घुमाया
झारखंड

Jharkhand: Gangster प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कर शहर में घुमाया

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 15, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Dhanbad. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से कथित तौर पर रंगदारी का गिरोह चलाने वाले भगोड़े गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि धनबाद पुलिस ने कोलकाता पुलिस की मदद से रविवार रात बंटी खान को गिरफ्तार किया और उसे धनबाद लाया गया। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने  बताया कि बैंक मोड़ थाने में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के बाद बंटी खान को पैदल उसके कथित ठिकानों पर ले जाया गया।

हालांकि, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उसे शहर की सड़कों पर घुमाया गया, ताकि गैंगस्टर प्रिंस खान को लेकर लोगों में व्याप्त भय को दूर किया जा सके और यह संदेश दिया जा सके कि कानून अपने हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की जांच में पता चला कि बंटी खान फर्जी पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर देश से फरार होने की तैयारी कर रहा था। पुलिस के अधिकारी ने कहा, ‘ बंटी का उद्देश्य अपने फरार भाई प्रिंस खान तक पहुंचना था, जो लंबे समय से पुलिस के रडार पर है। प्रिंस खान विदेश से धनबाद और आसपास के इलाकों के कारोबारियों को धमकाने, रंगदारी वसूलने और जान से मारने की धमकी देने जैसी गतिविधियां संचालित करता रहा है।’

पुलिस ने बताया कि करीब चार साल जेल में रहने के बाद बंटी को इस साल जनवरी में रिहा किया गया था। उसे विभिन्न मामलों में जमानत मिल गई थी। पुलिस ने बताया कि मार्च 2022 में उत्तर प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन पर बंटी को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

arrested at Kolkata Airport; police paraded him through the city on foot. Bunty Khan Jharkhand: Gangster Prince Khan's brother
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleVijya Garden Sucide: बारीडीह के विजया गार्डन फेज-7 में दर्दनाक हादसा, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Vijya Garden Sucide: बारीडीह के विजया गार्डन फेज-7 में दर्दनाक हादसा, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत

September 15, 2026
झारखंड

Tata Steel UISL के कर्मचारियों के बोनस को लेकर हुआ समझौता हुआ. इस साल कर्मचारियों को 17.85 फीसदी राशि मिलेगी

September 15, 2026
झारखंड

Jamshedpur: एग्रिको सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत मामले में मृतक के परिजन सिदगोड़ा थाना पहुंचे, मुआवजा दिलाने की मांग

September 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand: Gangster प्रिंस खान के भाई बंटी खान को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, पुलिस ने पैदल परेड कर शहर में घुमाया

September 15, 2026

Vijya Garden Sucide: बारीडीह के विजया गार्डन फेज-7 में दर्दनाक हादसा, टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी की 10वीं मंजिल से गिरकर मौत

September 15, 2026

Pitri Paksha Mela-2026: पितृपक्ष मेला में श्रद्धालुओं के लिए पिंडदान और ई-पिंडदान पैकेज, ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ये पैकेज 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक उपलब्ध

September 15, 2026

Tata Steel UISL के कर्मचारियों के बोनस को लेकर हुआ समझौता हुआ. इस साल कर्मचारियों को 17.85 फीसदी राशि मिलेगी

September 15, 2026

Jamshedpur: एग्रिको सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत मामले में मृतक के परिजन सिदगोड़ा थाना पहुंचे, मुआवजा दिलाने की मांग

September 15, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.