Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Rail Freight Transport: रेलवे ने अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, सालाना आधार पर अगस्त में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज
देश/दुनिया

Rail Freight Transport: रेलवे ने अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, सालाना आधार पर अगस्त में 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 14, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

New Delhi. भारतीय रेलवे ने इस साल अगस्त में 13.79 करोड़ टन माल की ढुलाई की, जबकि अगस्त 2025 में यह 13.09 करोड़ टन थी। इस तरह माल ढुलाई में सालाना आधार पर 5.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, माल ढुलाई में वृद्धि कोयला, लौह अयस्क, इस्पात, उर्वरक और अन्य वस्तुओं जैसे प्रमुख क्षेत्रों से बढ़ती मांग को दर्शाती है।” विज्ञप्ति में कहा गया कि रेलवे के जरिये माल ढुलाई बढ़ने से उद्योगों को भरोसेमंद परिवहन सुविधा मिलती है और विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही में भी मदद मिलती है। अधिकारियों ने कहा कि अगस्त 2026 के दौरान लौह अयस्क, क्लिंकर, उर्वरक आदि जैसी कई प्रमुख वस्तुओं की ढुलाई में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

रेल मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2026 में पांच नए गतिशक्ति माल टर्मिनल (जीसीटी) शुरू किए गए। इसके साथ 31 अगस्त 2026 तक शुरू किए जा चुके गतिशक्ति माल टर्मिनलों की कुल संख्या 149 हो गई। यात्री यातायात में वृद्धि का उल्लेख करते हुए मंत्रालय ने कहा कि रेलवे ने अगस्त 2026 में 67.27 करोड़ यात्रियों को यात्रा कराई, जबकि अगस्त 2025 में यह संख्या 64.43 करोड़ थी। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “उपनगरीय यात्री यातायात में विशेष रूप से मजबूत वृद्धि दर्ज की गई और यह 9.02 प्रतिशत बढ़ा। अगस्त 2026 में कुल 38.01 करोड़ उपनगरीय यात्रियों ने यात्रा की, जबकि अगस्त 2025 में यह संख्या 34.89 करोड़ थी।

Rail Freight Transport: Railways transported 137.9 million tonnes of freight in August recording a 5.4 percent year-on-year increase.
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur Weather: मानसून सक्रिय, 17 सितंबर तक कोल्हान में बारिश का अनुमान
Next Article सहरसा: सदर अस्पताल में डॉक्टर ने प्रभात खबर के पत्रकार की पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

जनसांख्यिकी का महाअभियान: जनगणना 2027 की तारीखों का हुआ एलान, 25 जनवरी से शुरू होगी देशव्यापी प्रक्रिया

October 31, 2026
देश/दुनिया

दिल दहला देने वाला हादसा: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ में क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की दर्दनाक मौत

October 30, 2026
देश/दुनिया

खाकी पर दाग: भुवनेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ी गई डिप्टी रेंजर मौसमी बेहेरा

October 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

NIT JAMSHEDPUR: राष्ट्रीय एकता दिवस और सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन, निकाली गई प्रभात फेरी

October 31, 2026

जमशेदपुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़: ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा, 5 गिरफ्तार

October 31, 2026

टाटा समूह में आंतरिक खींचतान: एन. चंद्रशेखरन और नोएल टाटा की सीक्रेट मीटिंग रही बेनतीजा, पुनर्नियुक्ति और लिस्टिंग पर बढ़ा विवाद

October 31, 2026

बिहार सरकार का बड़ा तोहफा: तिरहुत ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री पर लगी रोक समाप्त, भू-स्वामियों ने ली राहत की सांस

October 31, 2026

साहित्य जगत में रचा गया इतिहास: धनबाद की डॉ. मीतू सिन्हा ने रामायण पर 11 पुस्तकें लिखकर जीता लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

October 31, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost