Ranchi. सीमा सिंह ने शनिवार को झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष का पदभार संभाला और कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने पांच सितंबर को उन्हें झारखंड भाजपा महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया था।
सिंह ने रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार संभालने के बाद कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को केवल एक पद के रूप में नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व के रूप में स्वीकार करती हूं।” सिंह ने महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष आरती सिंह से कार्यभार संभाला।


