Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Jharkhand Police: चोरों ने थाना प्रभारी के घर में मारी सेंध, अलमारी व बक्सों को तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ किया साफ, दो संदिग्ध हिरासत में
झारखंड

Jharkhand Police: चोरों ने थाना प्रभारी के घर में मारी सेंध, अलमारी व बक्सों को तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ किया साफ, दो संदिग्ध हिरासत में

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 13, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Garhwa. गढ़वा जिले के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में चोरों ने पुलिस इंस्पेक्टर सह गढ़वा थाना प्रभारी सुनील तिवारी के पैतृक घर को निशाना बनाया। चोर सीढ़ी के सहारे घर में दाखिल हुए और अलमारी व बक्सों को तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। प्रारंभिक आकलन के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि, परिवार की ओर से चोरी गए सामान का पूरा आकलन अभी नहीं किया गया है। ऐसे में वास्तविक नुकसान की राशि जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगी।

सीढ़ी लगाकर घर में दाखिल हुए चोर
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे की है। चोरों ने घर तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल किया और अंदर घुस गए। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को तोड़कर सामान खंगाला। चोर नकदी और जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। सुबह जब परिवार को चोरी की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया।

दो संदिग्धों पकड़ाए
चोरी की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की। इसी दौरान दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर रेहला पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चोरी की वारदात में इनकी क्या भूमिका थी और इनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी
रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने शनिवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस चोरी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ-साथ चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। मामले में वास्तविक चोरी की रकम और जेवरात की कीमत का आकलन भी किया जा रहा है।

and made off with cash and jewelry worth lakhs of rupees; two suspects have been detained. forced open cupboards and boxes Jharkhand Police: Thieves broke into the Station House Officer's (SHO) home Jharkhand Police: चोरों ने थाना प्रभारी के घर में मारी सेंध अलमारी व बक्सों को तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ किया साफ दो संदिग्ध हिरासत में
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: बाइक और स्कूटी चोरी करने वाले गिरोह को भंडाफोड़, अब तक 25 चोरी के वाहन बरामद, पांच गिरफ्तार
Next Article Rotary Club Garden Reach: 50वें स्वर्ण जयंती समारोह में क्लब ने की कई बड़ी सामाजिक घोषणाएं
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड हाई कोर्ट की सख्ती: ईडी अधिकारियों के खिलाफ एससी-एसटी मामले में जवाब दाखिल न करने पर राज्य सरकार पर 8 हजार का जुर्माना

November 2, 2026
झारखंड

JAC Board Exam 2027: झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 12 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

November 2, 2026
झारखंड

JAMSHEDPUR: बागबेड़ा कॉलोनी में याद किये गये ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि

November 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

गरीबों के कानूनी अधिकारों पर CJI का बड़ा बयान, “अस्पताल में मरीज की तरह हो गरीबों का इलाज, न्याय हर दरवाजे तक पहुंचे”

November 3, 2026

भागलपुर होकर चली टाटानगर-देवघर स्पेशल ट्रेन: दिवाली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़ाई कोचों की संख्या

November 3, 2026

टाटा स्टील के 25,000 कर्मचारियों के लिए दिवाली से कम नहीं खुशखबरी: कॉर्पोरेट एनपीएस की शुरुआत, हर महीने मिलेगा खास फायदा

November 3, 2026

EPFO पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी: अब घर बैठे मुफ्त में जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, जानिए पूरी प्रक्रिया

November 3, 2026

आंध्र प्रदेश में चक्रवात ‘मुरासु’ का तांडव: 120 किमी/घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, 19 उड़ानें रद्द और हाई अलर्ट पर सरकार

November 3, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost