Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Rail Siding Rape case: कोयला कंपनी के पांच कर्मचारियों ने रेलवे साइडिंग में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप, सभी आरोपी गिरफ्तार
झारखंड

Rail Siding Rape case: कोयला कंपनी के पांच कर्मचारियों ने रेलवे साइडिंग में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप, सभी आरोपी गिरफ्तार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Hazaribag. झारखंड के हजारीबाग में 13 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  उरीमारी थाना प्रभारी राथू उरांव ने बताया कि कथित घटना मंगलवार शाम उरीमारी थाना क्षेत्र के पोटांगा-परगार्धा इलाके में एक रेलवे साइडिंग (अतिरिक्त पटरी) के पास उस समय हुई, जब पीड़िता अपने दोस्त के भाई और उसके तीन मित्रों के साथ घर लौट रही थी।
उरांव ने कहा,हमने नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में एक कंपनी के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। उनके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया, “कथित घटना के दिन पीड़िता अपनी दोस्त के घर गई थी। शाम करीब 5:30 बजे उसकी दोस्त ने अपने भाई से पीड़िता को उसके घर छोड़ने के लिए कहा। लड़की का भाई अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पीड़िता को उसके घर छोड़ने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों को देख चारों लड़के डर के मारे पीड़िता को अकेला छोड़ वहां से भाग गए।”

उरांव के मुताबिक, पांचों आरोपियों ने लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजन को आपबीती सुनाई। उरांव के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया। उरांव के मुताबिक, आरोपियों ने बताया कि वे स्थानीय कोयला कंपनी में काम करते हैं और घटना के दिन उन्होंने पीड़िता का पीछा किया तथा एक सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Rail Siding Rape Case: Five coal company employees gang-raped a Class 9 student at a railway siding; all accused arrested. Rail Siding Rape case: कोयला कंपनी के पांच कर्मचारियों ने रेलवे साइडिंग में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप सभी आरोपी गिरफ्तार
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleCancer Day-Care: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार
Next Article Railway Curruption: CBI ने DRM कार्यालय के दो रेल अधिकारियों को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की शिकायत पर कार्रवाई
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Cancer Day-Care: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

September 12, 2026
झारखंड

Rashan Card: झारखंड में चार लाख से अधिक राशन कार्ड फिलहाल सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

September 12, 2026
झारखंड

Saraikela Naxal: सरायकेला पुलिस के तलाशी अभियान में दो इंसास राइफल, एक आईईडी और भारी मात्रा में कारतूस बरामद  

September 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Railway: रेल मंत्रालय ने 458 स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में गंभीर कमियां मिलने की कैग रिपोर्ट पर क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगा जवाब

September 12, 2026

Railway Curruption: CBI ने DRM कार्यालय के दो रेल अधिकारियों को 50,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट की शिकायत पर कार्रवाई

September 12, 2026

Rail Siding Rape case: कोयला कंपनी के पांच कर्मचारियों ने रेलवे साइडिंग में नौवीं कक्षा की छात्रा से किया गैंगरैप, सभी आरोपी गिरफ्तार

September 12, 2026

Cancer Day-Care: जमशेदपुर समेत राज्य के छह अस्पतालों में ‘कैंसर डे-केयर’, ‘रेडिएशन थेरेपी’ की सुविधाएं शुरू करेगी झारखंड सरकार

September 12, 2026

Rashan Card: झारखंड में चार लाख से अधिक राशन कार्ड फिलहाल सस्पेंड, शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

September 12, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.