Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय: महासंघ के प्रतिनिधियों से नहीं मिली वीसी व रजिस्ट्रार, राज्यपाल को भेजा शिकायतों का पुलिंदा
झारखंड

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय: महासंघ के प्रतिनिधियों से नहीं मिली वीसी व रजिस्ट्रार, राज्यपाल को भेजा शिकायतों का पुलिंदा

Ocean News DeskBy Ocean News DeskNovember 4, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में प्रशासनिक मनमानी और कर्मचारियों के अधिकारों के हनन का आरोप झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने लगाया है. महासंघ ने प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियों और लंबे समय से जमे अधिकारियों के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठायी है. 

रांची/जमशेदपुर. झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कार्यशैली, प्रशासनिक मनमानी और कर्मचारियों के सेवा संबंधी अधिकारों के हनन पर गंभीर चिंता जतायी है। महासंघ के नेताओं का कहना है कि बुधवार को उन्होंने वीसी और रजिस्ट्रार से मिलकर वार्ता का अनुरोध किया था। इस पर सहमति बनन के बावजूद विवि पहुंचाने पर दोनों पदाधिकारियों से वार्ता नहीं हो सकी। इसके बाद महासंघ ने राज्यपाल को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है.

विश्वविद्यालय पर नियमों की अनदेखी का आरोप

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशा-निर्देशों, राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम तथा परिनियम (Statutes) के प्रावधानों की लगातार अवहेलना की जा रही है।

  • निश्चित और चक्रीय कार्यकाल का उल्लंघन: नियमों के अनुसार डीन (Dean), कुलानुशासक (Proctor), विभागाध्यक्ष (HOD) और विभिन्न समितियों के निदेशकों जैसे प्रशासनिक पदों का कार्यकाल निश्चित एवं चक्रीय (Rotational Tenure) होना चाहिए, ताकि सत्ता का विकेंद्रीकरण बना रहे और योग्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों को समान अवसर मिल सकें।

  • चहेतों का कब्जा: महासंघ का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन (कुलपति एवं कुलसचिव) द्वारा इन वैधानिक नियमों को ताक पर रखकर कुछ चुनिंदा और कृपापात्र प्राध्यापकों को ही इन पदों पर लंबे समय से बैठा रखा गया है, जिससे अन्य योग्य शिक्षकों में असंतोष व्याप्त है।

कर्मचारियों के सेवा संबंधी अधिकारों का हनन : रवींद्र 

महासंघ के स्टेट प्रेसिडेंट रवींद्रनाथ ठाकुर के अनुसार विश्वविद्यालय प्रबंधन कर्मचारियों के सेवा संबंधी अधिकारों की रक्षा के प्रति प्रशासन उदासीन बना हुआ है। कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और संवाद के लिए निर्धारित वार्ताओं में भी महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया। प्रशासनिक स्तर पर तानाशाही रवैया अपनाने और संवादहीनता की स्थिति पैदा होने से शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

महासंघ की प्रमुख मांगें:

  1. उच्च स्तरीय जांच: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में प्रशासनिक पदों पर मनमाने ढंग से हो रही नियुक्तियों और लंबे समय से जमे अधिकारियों के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जाँच कराई जाए।

  2. रोटेशनल प्रणाली की सख्ती से पालना: UGC और विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप सभी प्रशासनिक पदों पर चक्रीय आधार पर योग्य शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

  3. कर्मचारियों के अधिकार और सम्मान की सुरक्षा: कर्मचारियों के सेवा-शर्तों और अधिकारों का हनन रोकने के साथ-साथ महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक संवाद स्थापित किया जाए।

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष रवींद्र नाथ ठाकुर एवं महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव ने राज्यपाल से पूरे मामले को संवेदनशील बताते हुए संज्ञान लेने और प्रतिष्ठित महिला विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गरिमा को बचाने के लिए पहल करने की अपील की है.

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

Hindi News Jamshedpur News जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय झारखंड न्यूज़ झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ यूनिवर्सिटी विवाद राज्यपाल सचिवालय
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articleझारखंड ट्रेजरी घोटाला: अमिताभ कौशल कमेटी की रिपोर्ट तैयार; बोकारो-हजारीबाग मामलों में 40 से अधिक अफसरों और कर्मियों पर गिरेगी गाज
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

झारखंड ट्रेजरी घोटाला: अमिताभ कौशल कमेटी की रिपोर्ट तैयार; बोकारो-हजारीबाग मामलों में 40 से अधिक अफसरों और कर्मियों पर गिरेगी गाज

November 4, 2026
देश/दुनिया

प्रशासनिक सुधार की ओर बड़ा कदम: बंगाल सरकार ने 26 महत्वपूर्ण विभागों में ई-टेंडर व्यवस्था की अनिवार्य, अब ऑनलाइन पोर्टल से जारी होंगे ठेके

November 4, 2026
बिहार

खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग: स्मैक तस्करों को छोड़ने के लिए हुई 11 लाख की घूसखोरी, फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

November 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय: महासंघ के प्रतिनिधियों से नहीं मिली वीसी व रजिस्ट्रार, राज्यपाल को भेजा शिकायतों का पुलिंदा

November 4, 2026

झारखंड ट्रेजरी घोटाला: अमिताभ कौशल कमेटी की रिपोर्ट तैयार; बोकारो-हजारीबाग मामलों में 40 से अधिक अफसरों और कर्मियों पर गिरेगी गाज

November 4, 2026

प्रशासनिक सुधार की ओर बड़ा कदम: बंगाल सरकार ने 26 महत्वपूर्ण विभागों में ई-टेंडर व्यवस्था की अनिवार्य, अब ऑनलाइन पोर्टल से जारी होंगे ठेके

November 4, 2026

खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग: स्मैक तस्करों को छोड़ने के लिए हुई 11 लाख की घूसखोरी, फुलवारीशरीफ थाने के 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

November 4, 2026

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: दीपावली से पहले सरकार का बड़ा तोहफा, 75 फीसदी अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार

November 4, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost