Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Odisha oranguntan: ओडिशा में ओरंगुटान मामले की जांच में काली SUV की तलाश शुरू, 55 CCTV कैमरों की हो रही जांच
देश/दुनिया

Odisha oranguntan: ओडिशा में ओरंगुटान मामले की जांच में काली SUV की तलाश शुरू, 55 CCTV कैमरों की हो रही जांच

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 12, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Bhuvneshwar. ओडिशा पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी) ने बालासोर जिले के एक जंगल से पांच ओरंगुटान बचाए जाने के बाद इस मामले की जांच तेज कर दी और इलाके में कथित रूप से देखी गई एक काली एसयूवी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि जांचकर्ताओं को आशंका है कि राज्य में इन जीवों की मौजूदगी के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का हाथ हो सकता है।

बालासोर जिले से हाल में बचाए गए और यहां नंदनकानन प्राणी उद्यान में निगरानी में रखे गए पांच ओरंगुटान कई तरह की भावनाएं दिखा रहे हैं। इनमें चंचल व्यवहार, थोड़े समय के लिए मूड में बदलाव और घबराहट में एक-दूसरे से चिपके रहना शामिल है। चिड़ियाघर प्रशासन इसके मद्देनजर इन्हें तनावमुक्त रखने के लिए कई उपाय कर रहा है।
‘ओरंगुटान’ वानर प्रजाति का एक बड़ा जीव है। जांचकर्ता अब उस काली एसयूवी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, जिसे कथित तौर पर सोमवार रात इलाके के बड़ापाही गांव के पास देखा गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने अब तक भोगराई और आसपास के दीघा इलाके में लगाए गए 55 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। चिड़ियाघर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को इन जीवों को धूप सेंकने के लिए उनके बाड़े से बाहर निकाला गया।

इन जीवों को वन विभाग के कर्मियों ने मंगलवार को बचाया था। अधिकारी ने बताया कि छह महीने से एक साल की उम्र के इन ओरंगुटान का व्यवहार मानव बच्चों जैसा दिखाई दे रहा है। पांचों ओरंगुटान में से तीन नर हैं और दो मादा हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कभी-कभी वे शांत और सहज दिखाई देते हैं, लेकिन अगले ही पल एक-दूसरे से चिपक जाते हैं। संभवतः मां से अलग होने के कारण उनमें पैदा हुई चिंता की वजह से वे ऐसा कर रहे हैं।’’

55 CCTV cameras being probed 55 CCTV कैमरों की हो रही जांच Odisha oranguntan: ओडिशा में ओरंगुटान मामले की जांच में काली SUV की तलाश शुरू Odisha orangutan: Search of Kali SUV launched in probe of orangutan case in Odisha
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJPSC और JSSC की नियुक्ति परीक्षाओं में धांधली की जांच कर रही CID की दो अलग-अलग टीमों ने की छापामारी, दो युवक गिरफ्तार
Next Article Kidnapping of children: बच्चों के अपहरण के मामले संबंधी याचिका पर केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

देश/दुनिया

प्रशांत भूषण पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा: रूस के विदेश मंत्री का ‘फर्जी’ वीडियो शेयर करने पर स्पेशल सेल ने दर्ज की एफआईआर

November 5, 2026
देश/दुनिया

टाटानगर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्री के बैग से निकले 1.40 करोड़, नोट गिनने के लिए लायी गयी मशीन 

November 5, 2026
देश/दुनिया

राष्ट्रनायक को सच्ची श्रद्धांजलि: बंगाल के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रमुखता से लगाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

November 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

प्रशांत भूषण पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा: रूस के विदेश मंत्री का ‘फर्जी’ वीडियो शेयर करने पर स्पेशल सेल ने दर्ज की एफआईआर

November 5, 2026

गम्हरिया दुष्कर्म कांड के बाद एक्शन में झारखंड पुलिस, एसपी मनोज स्वर्गियारी ने आधी रात को थानों का किया औचक निरीक्षण

November 5, 2026

झारखंड में ठंड की आहट: रांची समेत कई जिलों में सुबह के वक्त छाने लगा कोहरा, जानें कैसा रहेगा मौसम

November 5, 2026

टाटानगर-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्री के बैग से निकले 1.40 करोड़, नोट गिनने के लिए लायी गयी मशीन 

November 5, 2026

राष्ट्रनायक को सच्ची श्रद्धांजलि: बंगाल के सभी सरकारी कार्यालयों में प्रमुखता से लगाई जाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर, शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला

November 5, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost