Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Today Bank On Strike: जमशेदपुर समेत देश भर के बैंक कर्मी हड़ताल पर, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, जानें क्या है मांगें
झारखंड

Today Bank On Strike: जमशेदपुर समेत देश भर के बैंक कर्मी हड़ताल पर, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित, जानें क्या है मांगें

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 11, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत देश भर के बैंक कर्मी हड़ताल पर हैं। खासकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग सेवाएं शुक्रवार को प्रभावित हुईं है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह तत्काल लागू करने और वेतन संबंधी लंबित मुद्दों के समाधान की मांग को लेकर देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।
यूएफबीयू के आह्वान का निजी क्षेत्र के बैंकों के कामकाज पर असर नहीं पड़ा। यूएफबीयू सात यूनियन का एक शीर्ष संगठन है, जो बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की कुल संख्या के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अधिकतर शाखाएं पूरी तरह या आंशिक रूप से बंद रहीं क्योंकि कर्मचारियों और अधिकारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।

सार्वजनिक क्षेत्र के ज्यादातर बैंकों (पीएसबी) और कुछ पुराने निजी क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं में नकद जमा, निकासी, चेक निपटान और प्रशासनिक कामकाज जैसी सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, यूपीआई और इंटरनेट बैंकिंग सहित डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं। यूएफबीयू के घटक संगठन ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) के महासचिव सी. एच. वेंकटचलम ने कहा, ‘‘चूंकि कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला और सरकार हमारी मांग पर सहमत नहीं हुई, इसलिए यह हड़ताल हमारे लिए मजबूरी बन गई है। बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि केवल उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।’’

सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकतर बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल से कामकाज पर पड़ने वाले संभावित असर की जानकारी दी है।

एसबीआई ने ग्राहकों को जारी एक परामर्श में कहा, ‘‘हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि बैंक ने हड़ताल के दिनों में शाखाओं और कार्यालयों का सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन हड़ताल के कारण बैंकों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।’’

यूनियन सभी शनिवार को अवकाश घोषित करने की मांग कर रही हैं। यह एक प्रमुख मांग है, जिस पर मार्च 2024 में भारतीय बैंक संघ (आईबीए) के साथ हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते में कथित तौर पर सहमति बनी थी, लेकिन इस संबंध में सरकार की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है।

फिलहाल बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं। पेंशन में संशोधन एवं सुधार, सभी पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते के एक समान सूत्र तथा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) में जाने का विकल्प देने समेत अन्य लंबित मांगों का भी समाधान नहीं हुआ है।

banking services affected know what to demand Today Bank On Strike: Bank employees across the country including Jamshedpur on strike Today Bank On Strike: जमशेदपुर समेत देश भर के बैंक कर्मी हड़ताल पर जानें क्या है मांगें बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleIRCTC Scam: आईआरसीटीसी धनशोधन मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव समेत आठ अन्य के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश, न्यायाधीश ने की सख्त टिप्पणी
Next Article Jamshedpur: बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा के लिए हुआ विधिवत भूमि पूजन
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jharkhand Crime: पति कमाने गया था परदेश, रिश्तेदार समेत दो लोगों ने 23 साल की विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

September 11, 2026
झारखंड

Job Scam NGO: VSK फाउंडेशन ने 900 लोगों से नौकरी के बदले 5 से 6 करोड़ ठगे, SIT ने किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

September 11, 2026
झारखंड

Mini Gun Factory: एसटीएफ की सूचना पर झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिला हथियार निर्माण का पूरा सेटअप

September 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jharkhand Crime: पति कमाने गया था परदेश, रिश्तेदार समेत दो लोगों ने 23 साल की विवाहिता से किया सामूहिक दुष्कर्म

September 11, 2026

Job Scam NGO: VSK फाउंडेशन ने 900 लोगों से नौकरी के बदले 5 से 6 करोड़ ठगे, SIT ने किया भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

September 11, 2026

Mini Gun Factory: एसटीएफ की सूचना पर झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, मिला हथियार निर्माण का पूरा सेटअप

September 11, 2026

Adityapur: गम्हरिया के आमडीह रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

September 11, 2026

Jamshedpur: बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा के लिए हुआ विधिवत भूमि पूजन

September 11, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.