Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला
झारखंड

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के कदमा स्थित विजया हेरिटेज फेज-6 निवासी और होटल कारोबारी निखार सबलोक हत्याकांड की जांच में पुलिस को लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। मामले में गिरफ्तार सुनील रजक, रितेश सिंह और शूटर अंकित सिंह को चांडिल पुलिस ने 72 घंटे की रिमांड पर लिया है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर सोमवार रात चांडिल और जमशेदपुर पुलिस की संयुक्त टीम करीब पांच वाहनों के काफिले के साथ मानगो स्थित सहारा सिटी पहुंची। पुलिस टीम दो आरोपियों को साथ लेकर मेघा ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में पहुंची और उनकी निशानदेही पर छानबीन की।

बताया जा रहा है कि हत्या से पहले निखार सबलोक हत्याकांड से जुड़े कुछ अपराधियों के सहारा सिटी में ठहरने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर रात करीब 10 बजे पुलिस ने संबंधित फ्लैट की तलाशी ली।

इस दौरान पुलिस ने सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ की और संदिग्ध लोगों के आने-जाने से संबंधित जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार, तलाशी और पूछताछ में पुलिस को मामले से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस अधिकारियों ने मीडिया से किसी भी तरह की जानकारी साझा करने से इनकार करते हुए सिर्फ इतना कहा कि मामले में अनुसंधान जारी है। छानबीन पूरी करने के बाद पुलिस टीम आरोपियों को लेकर सहारा सिटी से निकल गई।

अब पुलिस की जांच का फोकस इस बात पर है कि हत्या से पहले सहारा सिटी में कौन-कौन लोग ठहरे थे और उनका निखार सबलोक हत्याकांड से क्या संबंध है।

accused targeting flat in Nikhar Sablok murder case Jamshedpur: Police crackdown in Sahara city
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJharkhand: जमीन धंसने से घर क्षतिग्रस्त, 12 साल के बच्चे की मौत; चार लोग घायल
Next Article Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त

September 8, 2026
झारखंड

Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

September 8, 2026
झारखंड

Jharkhand: जमीन धंसने से घर क्षतिग्रस्त, 12 साल के बच्चे की मौत; चार लोग घायल

September 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त

September 8, 2026

Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

September 8, 2026

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला

September 8, 2026

Jharkhand: जमीन धंसने से घर क्षतिग्रस्त, 12 साल के बच्चे की मौत; चार लोग घायल

September 8, 2026

jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की एनओसी पर केंद्र का आश्वासन, सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर रखी मांग, हाथी कॉरिडोर का मुद्दा भी उठा

September 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.