Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jharkhand: जमीन धंसने से घर क्षतिग्रस्त, 12 साल के बच्चे की मौत; चार लोग घायल
झारखंड

Jharkhand: जमीन धंसने से घर क्षतिग्रस्त, 12 साल के बच्चे की मौत; चार लोग घायल

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Dhanbad. झारखंड में धनबाद के सिजुआ कोयला खनन क्षेत्र में मंगलवार को जमीन धंसने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, 12 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और कम से कम चार लोग घायल हो गए। धनबाद के पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय ने बताया कि नाबालिग की मौत इलाज के दौरान यहां के एक सरकारी अस्पताल में हुई। उन्होंने बताया कि भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के सिजुआ क्षेत्र में जमीन धंसने से सात मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सोय ने कहा,शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। घायलों का इलाज सिजुआ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।”

डीएसपी ने बताया कि स्थानीय प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारी प्रभावित परिवारों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उन नाराज लोगों को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्होंने कोयला खनन क्षेत्रों में जमीन धंसने की घटनाओं के विरोध में कतरास-सिजुआ सड़क के एक हिस्से को जाम कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मामलों में सरकार आमतौर पर 2.5 से तीन लाख रुपये तक का मुआवजा देती है। सिजुआ क्षेत्र के बीसीसीएल के महाप्रबंधक निर्झर चक्रवर्ती ने कहा कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इस बीच, बाघमारा के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शत्रुघ्न महतो ने जमीन धंसने की घटनाओं के लिए “अवैध” कोयला खनन को जिम्मेदार ठहराया। महतो ने कहा,अवैध कोयला खनन से मिट्टी कमजोर हो गई है, जिसके कारण यह धंसाव हुआ। इसकी गहन जांच की जानी चाहिए।”

12-year-old boy killed; Four people injured Jharkhand: House damaged by landslide
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous Articlejamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की एनओसी पर केंद्र का आश्वासन, सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर रखी मांग, हाथी कॉरिडोर का मुद्दा भी उठा
Next Article Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त

September 8, 2026
झारखंड

Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

September 8, 2026
झारखंड

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला

September 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से पकड़ाया अंतरराज्यीय गांजा तस्कर, 60 लाख रुपए के 113 किलो गांजा और कार जब्त

September 8, 2026

Chaibasa: Tata Brand के नाम से नकली DEF के निर्माण और सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 4 लोग गिरफ्तार, कई राज्यों में हो रही थी सप्लाई

September 8, 2026

Jamshedpur: निखार सबलोक हत्याकांड मामले में सहारा सिटी में पुलिस की दबिश, आरोपियों की निशानदेही पर फ्लैट को खंगाला

September 8, 2026

Jharkhand: जमीन धंसने से घर क्षतिग्रस्त, 12 साल के बच्चे की मौत; चार लोग घायल

September 8, 2026

jamshedpur: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की एनओसी पर केंद्र का आश्वासन, सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर रखी मांग, हाथी कॉरिडोर का मुद्दा भी उठा

September 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.