Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
झारखंड

Jamshedpur: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 8, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो स्थित आजादनगर थाना क्षेत्र में झाड़ियों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव काफी पुराना और सड़-गल चुका है, जिसके कारण फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम कुछ स्थानीय युवक मुर्दा मैदान की ओर गए थे. इसी दौरान उनकी नजर झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी. शव से तेज दुर्गंध आ रही थी. युवकों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सूचना मिलते ही आजादनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल के आसपास जांच की. मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है.

शव की हालत देखकर पुलिस को उसके कई दिनों पुराना होने की आशंका है. लंबे समय तक झाड़ियों में पड़े रहने के कारण श*व काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. हालांकि, व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. पुलिस सामान्य मौत के साथ-साथ अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है. श*व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. मृतक की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस श*व की पहचान करने और मौ*त के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Jamshedpur: Body of unidentified person recovered from bushes in Azadnagar police station area of ​​Mango
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleCM हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद गये, 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम रद्द
Next Article Jharkhand: 7 महीने की गर्भवती महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

BJP protest: छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर आज से भाजपा ने शुरू किया राज्यव्यापी आंदोलन

September 8, 2026
झारखंड

Jharkhand HighCourt ने कहा: महिला के घर में घुसना और उसके कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को दी थी चुनौती

September 8, 2026
झारखंड

Jharkhand: 7 महीने की गर्भवती महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी

September 8, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

BJP protest: छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग को लेकर आज से भाजपा ने शुरू किया राज्यव्यापी आंदोलन

September 8, 2026

Jharkhand HighCourt ने कहा: महिला के घर में घुसना और उसके कपड़े उठाना दुष्कर्म का प्रयास नहीं, दोषी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को दी थी चुनौती

September 8, 2026

Jharkhand: 7 महीने की गर्भवती महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, दो साल से अधिक समय से आरोपी के साथ रिश्ते में थी

September 8, 2026

Jamshedpur: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

September 8, 2026

CM हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद गये, 8 सितंबर को प्रस्तावित गुवा शहीद दिवस कार्यक्रम रद्द

September 8, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.