Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • विचार
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
  • रेलवे
Home » Jamshedpur: जमशेदपुर के अपराधी निशार हसन के खिलाफ CCA हटाने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार
झारखंड

Jamshedpur: जमशेदपुर के अपराधी निशार हसन के खिलाफ CCA हटाने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 6, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने जमशेदपुर के अपराधी निशार हसन को राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने उसके खिलाफ झारखंड अपराध नियंत्रण अधिनियम, 2002 (जेसीसीए) के तहत जारी प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक हिरासत) के आदेशों में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए उसकी आपराधिक रिट याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी ने पर्याप्त संतुष्टि के बाद याचिकाकर्ता को असामाजिक तत्व मानते हुए हिरासत का आदेश पारित किया था। उसके खिलाफ छह आपराधिक मामले व 10 सनहा दर्ज हैं। जमानत मिलने से हिरासत का आदेश अवैध नहीं है।

याचिकाकर्ता ने दलील दी कि उसके खिलाफ दर्ज सभी छह आपराधिक मामलों में उसे नियमित जमानत मिल चुकी है। फिर भी उसके खिलाफ प्रिवेंटिव डिटेंशन का आदेश जारी किया गया, जो सक्षम प्राधिकारी के स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल किए बिना पारित किया गया है। इस पर कोर्ट ने कहा, सिर्फ इस आधार पर कि याचिकाकर्ता को छह आपराधिक मामलों में जमानत मिल चुकी है, निवारक हिरासत का आदेश स्वतः अवैध नहीं हो जाता।

जेल से गिरोह चलाने का आरोप
सरकार ने दावा किया कि जेल में रहकर भी वह अपने सहयोगियों के जरिये संगठित आपराधिक गतिविधियों को संचालित कर रहा था। सरकार ने आशंका जताई कि जेल से बाहर आने पर उसकी गतिविधियों से इलाके में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति प्रभावित हो सकती है।

Jamshedpur: Jharkhand High Court refuses to withdraw CCA against Jamshedpur criminal Nishar Haasan
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur: पेट्रोलिंग के लिए निकली सिदगोड़ा थाना की पुलिस वैन कीचड़ में फंस गयी, घंटे भर बाद स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला
Next Article National Teacher Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR: बागबेड़ा कॉलोनी में याद किये गये ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि

November 2, 2026
झारखंड

गम्हरिया दुष्कर्म कांड में बड़ा एक्शन, अब ओडी अफसर व मुंशी भी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

November 2, 2026
झारखंड

आदित्यपुर: आरआईटी के मिरूडीह साप्ताहिक हाट में महिला पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

November 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

JAMSHEDPUR: बागबेड़ा कॉलोनी में याद किये गये ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, जयंती पर दी गयी श्रद्धांजलि

November 2, 2026

राजस्थान के झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

November 2, 2026

धनतेरस पर जमशेदपुर में चमके लग्जरी वाहन: पोर्ट पर उतरते ही बिकी ढाई करोड़ की लैंड क्रूजर, ऑटोमोबाइल बाजार में जोरदार उछाल

November 2, 2026

गम्हरिया दुष्कर्म कांड में बड़ा एक्शन, अब ओडी अफसर व मुंशी भी गिरफ्तार, भेजे गये जेल

November 2, 2026

अब व्हाट्सएप पर ही मिलेगा पीएफ बैलेंस और पासबुक का पूरा ब्योरा, ईपीएफओ ने शुरू की नई डिजिटल सुविधा

November 2, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join OceanPost