Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Tata Motors: इवेको के अधिग्रहण संबंधी टाटा मोटर्स के प्रस्ताव को मिली नियामकीय मंजूरी
कारोबार

Tata Motors: इवेको के अधिग्रहण संबंधी टाटा मोटर्स के प्रस्ताव को मिली नियामकीय मंजूरी

Ocean News DeskBy Ocean News DeskSeptember 4, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Jamshedpur. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि इटली के बाजार नियामक कंसोब ने इवेको ग्रुप एनवी के सभी साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए उसके स्वैच्छिक निविदा प्रस्ताव के दस्तावेज को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इवेको के शेयरधारकों के लिए प्रस्ताव स्वीकार करने की अवधि सात सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि, इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। निविदा प्रस्ताव के तहत टाटा मोटर्स इवेको ग्रुप के प्रत्येक साधारण शेयर के लिए लाभांश समेत 14.10 यूरो का भुगतान करेगी।

टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष अनुषंगी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बीवी को तीन सितंबर, 2026 को कंसोब से प्रस्ताव दस्तावेज की मंजूरी मिली। कंपनी ने कहा कि प्रस्ताव अवधि के दौरान शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को 30 अक्टूबर, 2026 को भुगतान किया जाएगा। यदि प्रस्ताव अवधि बढ़ाई जाती है तो भुगतान की तारीख भी बदल सकती है। कानूनी शर्तें पूरी होने पर प्रस्ताव को दो से छह नवंबर तक पांच कारोबारी दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा। इस स्थिति में भुगतान 13 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यह प्रस्ताव इटली में शुरू होगा और संबंधित प्रतिभूति नियमों के अनुरूप अमेरिका के शेयरधारकों के लिए भी उपलब्ध होगा।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव की स्वीकृति अवधि अभी शुरू नहीं हुई है और जारी की गई सूचना केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह प्रतिभूतियों को खरीदने का प्रस्ताव या उन्हें बेचने के लिए आग्रह नहीं है। टाटा मोटर्स ने जुलाई 2025 में अपनी अप्रत्यक्ष अनुषंगी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स पीटीई. लिमिटेड के जरिये इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के अपने फैसले की घोषणा की थी।

Tata Motors: Tata Motors' proposal to acquire Iveco gets regulatory approval Tata Motors: इवेको के अधिग्रहण संबंधी टाटा मोटर्स के प्रस्ताव को मिली नियामकीय मंजूरी
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleDalma Wildlife Sanctuary : दलमा वन्यजीव आश्रयणी में निर्माण पर होगी कार्रवाई, 10 करोड़ के इको कॉटेज भी सवालों के घेरे में, हटाने के निर्देश
Next Article Jharkhand: नदी में नहाने उतरे दो लड़कों की डूबने से मौत, एक लापता, तलाश जारी
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

टाटा स्टील LD-1 कास्टर टीम ने रचा नया इतिहास, 79 हिट्स के साथ तोड़ा पुराना कीर्तिमान, बोनस समझौते के बाद कर्मचारियों में दोगुना उत्साह

September 5, 2026
कारोबार

Tata Chemicals को कामकाज बंद करने का आदेश, केन्या के राष्ट्रपति बोले-‘हम क्या दूसरों के गुलाम हैं’, कंपनी पर ये आरोप भी लगाये

September 4, 2026
कारोबार

1989 में Tata Sons के शेयर हस्तांतरण की शिकायत सबंधी जांच बंद की, जानें क्या है मामला?

September 4, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज के पीजी हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में दिखा गोह, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

September 6, 2026

JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते को नहीं मिली राहत, जेल में ही रहेंगे, CID की विशेष अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

September 6, 2026

National Teacher Award: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने धनबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित

September 6, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के अपराधी निशार हसन के खिलाफ CCA हटाने से झारखंड हाईकोर्ट का इनकार

September 6, 2026

Jamshedpur: पेट्रोलिंग के लिए निकली सिदगोड़ा थाना की पुलिस वैन कीचड़ में फंस गयी, घंटे भर बाद स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला

September 6, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.