Close Menu
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Facebook X (Twitter) Instagram Threads
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Ocean PostOcean Post
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • रेलवे
  • राजनीति
  • कारोबार
  • देश/दुनिया
  • मीडिया
  • ओसियन स्पेशल
Home » Jamshedpur : Nikko Jubilee Park कर्मचारियों को ₹31,500 बोनस, प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता
कारोबार

Jamshedpur : Nikko Jubilee Park कर्मचारियों को ₹31,500 बोनस, प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता

Ocean News DeskBy Ocean News DeskOctober 9, 2026
Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

वर्ष 2025-26 के बोनस समझौते पर प्रबंधन और Nikko Jubilee Park Workers Union ने किए हस्ताक्षर, पार्क में दो नए मनोरंजन इवेंट लगाने की तैयारी

जमशेदपुर. निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2025-26 का बोनस समझौता प्रबंधन और निक्को जुबली पार्क वर्कर्स यूनियन के बीच संपन्न हो गया. समझौते के तहत पार्क के सभी कर्मचारियों को लगभग 31,500 रुपये बोनस के रूप में मिलेंगे.

बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से डायरेक्टर इंचार्ज (कोलकाता) राहुल मित्रा, डायरेक्टर सुब्रा दास मुखर्जी और असिस्टेंट मैनेजर इंचार्ज अंकित भारद्वाज ने हस्ताक्षर किए. वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, सह-अध्यक्ष बी.के. डिंडा, वाइस प्रेसिडेंट ददन सिंह, जनरल सेक्रेटरी परवीन पातर तथा कमेटी मेंबर के.एस. सैंडल, पुरंदर मोहंती और संतोष जैन ने समझौते पर हस्ताक्षर किए.

बोनस समझौते के बाद यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने कहा कि निक्को जुबली पार्क जमशेदपुर शहर के आसपास रहने वाले लोगों, कर्मचारियों के परिवारों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए मनोरंजन का महत्वपूर्ण केंद्र है. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के उच्च प्रबंधन के संरक्षण में पार्क को और बेहतर तरीके से विकसित किए जाने की जरूरत है. उन्होंने डायरेक्टर इंचार्ज राहुल मित्रा से पार्क के भविष्य के विकास की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली.

राहुल मित्रा ने बताया कि पार्क में इस वर्ष चीन से मंगाकर दो नए इवेंट लगाए जाने की योजना है. इन नए आकर्षणों से बच्चों के साथ-साथ अन्य आयु वर्ग के लोगों के लिए भी मनोरंजन के विकल्प बढ़ेंगे.

अच्छे वार्षिक बोनस समझौते के लिए यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे ने प्रबंधन को धन्यवाद दिया. बोनस समझौता होने पर निक्को जुबली पार्क के कर्मचारियों ने भी खुशी जाहिर करते हुए यूनियन अध्यक्ष का स्वागत किया.

यूनियन अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में पार्क के विकास के साथ कर्मचारियों का भी विकास होगा और निक्को जुबली पार्क शहर तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा.

Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Previous ArticleJamshedpur : साकची से 11वीं की छात्रा लापता, प्रभारी होंगे – जल्द होगी बरामद
Next Article Jamshedpur : G Town Club कर्मचारियों को 16% बोनस, न्यूनतम ₹31,108 और अधिकतम ₹40,503 मिलेंगे
Ocean News Desk
  • Website

Ocean Post का आधिकारिक News Desk, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और सबसे तेज़ ख़बरें पहुंचाने के लिए समर्पित है. हमारी अनुभवी एडिटोरियल टीम 24 घंटे देश-दुनिया, राजनीति, मनोरंजन, खेल और समसामयिक मुद्दों पर पैनी नज़र रखती है. हमारा प्रयास है कि पाठकों को भरोसेमंद और उच्च गुणवत्ता वाली जानकारी दी जा सके.

Related Posts

कारोबार

Jamshedpur : G Town Club कर्मचारियों को 16% बोनस, न्यूनतम ₹31,108 और अधिकतम ₹40,503 मिलेंगे

October 9, 2026
कारोबार

देश भर में 7,108 पेट्रोल पंपों पर Petrol 5 रुपये और Diesel 3 रुपये हुआ महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाई कीमतें

October 3, 2026
कारोबार

1 अक्टूबर: आज से 6 बड़े आर्थिक व नियम संबंधी बदलाव: जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रेलवे चलायेगा बक्सर, लखनऊ, छपरा, मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची

October 13, 2026

Jamshedpur : कदमा के फार्म एरिया में हथियार के साथ पांच गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

October 13, 2026

Jamshedpur : Tata Power और Imperial College London में ऊर्जा तकनीक पर समझौता

October 13, 2026

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय प्रबंधन की तानाशाही पर संघ आंदोलित, कहा – हक मांगने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों पर कार्रवाई बर्दाश्त नहीं, आर-पार की चेतावनी!

October 13, 2026

Jamshedpur : भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, जमकर पथराव, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों घायल

October 12, 2026
Advertisement
Ocean Post
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • About Us oceanpost
  • Advertise With Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact
© 2026 Ocean Post. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.